Rakhi Making Ideas: राखी कॉम्पिटिशन में जीतना है 1st Prize? बच्चों से बनवाएं 5 आसान राखी डिजाइन

Published : Aug 25, 2026, 05:23 PM IST
DIY Rakhi Making Ideas

सार

DIY Rakhi Making Ideas: रक्षाबंधन 2026 पर राखी कॉम्पिटिशन के लिए क्ले, क्राफ्ट पेपर, मोर पंख, पिस्ता शेल और अक्षत-कुंदन से बनाएं 5 आसान और सुंदर राखी और स्कूल में दिखाए क्रिएटिविटी की झलक।

रक्षाबंधन 28 अगस्त को है। भाई-बहन के इस त्योहार पर स्कूल में बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। अगर आपके बच्चे ने भी कम समय में DIY Rakhi बनाने के कॉम्पिटिशन में भाग लिया है तो यहां देखें 5 आसान राखी बनाने का तरीका, जो 1st प्राइस जीतEने में मदद कर सकते हैं।

1) क्ले से बनाएं फूलों वाली राखी

स्कूल कॉम्पिटिशन में नर्सरी से क्लास 3 के बच्चों के लिए Molding Clay राखी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे बनाना काफी ज्यादा आसान है।

कैसे तैयार करें ?

  • पीले रंग की क्ले से गोल बेस तैयार करें
  • नीले-गुलाबी क्ले से छोटे-छोटे फूल बनाएं
  • किनारों पर रंग-बिरंगी पत्तियां बना दें
  • अब पीले रंग के बेस पर सभी को चिपकाएं
  • सजाने के लिए मोतियों का चेन इस्तेमाल करें
  • आखिर में सुंदर धागे से लुक कंप्लीट करें

2) क्राफ्ट राखी की डिजाइन

कक्षा 3-6 क्लास के बच्चे कलरफुल आर्ट पेपर से राखी बना सकते हैं। यह बिल्कुल 3d जैसा लुक देते हैं।

कैसे तैयार करें ?

  • डार्क कलर के क्राफ्ट पेपर की पतली पट्टियां कांट लें
  • उन्हें एक के ऊपर एक स्टार के आकार में चिपकाएं
  • हर पट्टी के बाहरी किनारों को मोड़कर वापस बीच में चिपका दें
  • ऐस करने से यह खिले हुए फूला जैसा दिखेगा
  • बीच में सजावटी कुंदन या मोती लगाकर धागे से जोड़ दें

ये भी पढ़ें- भाई-भाभी के लिए 5 Rakhi Sets डिजाइन, किसके लिए बेस्ट और कीमत

3) मोर पंख वाली सुंदर राखी

रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार एक हफ्ते के अंतराल में आता है। आप भी दोनों पर्व का संयोजन दिखाते हुए राखी तैयार कर सकते हैं। यह क्लास 5-8 तक के बच्चों के लिए बेस्ट है।

कैसे बनाएं ?

  • पीले कागज या कार्ड बोर्ड बेस पर स्टोन ग्लिटर से भैया लिखाएं
  • कागज को रोल करके एक छोटा सी बांसुरी बनाकर मोती से सजा दें
  • नीले-पीले कागज से छोटा सा मोरपंख बनाएं और भैया वाले बेस पर सभी को चिपका दें

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर छोटी बहन को क्या गिफ्ट दें? 11 से 15 साल की लड़कियों के लिए 10 आइडियाज

4) पिस्ता शेल राखी डिजाइन

2-6 क्लास के बच्चे पिस्ते की मदद से भी खूबसूरत राखी बना सकती है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है।

कैसे बनाएं ?

  • पिस्ते के 5 छिलकों को ग्लू गन की मदद से फूल बनाएं
  • सूखने के बाद उसे लाल या मनपसंद रंग से पेंट करें
  • फूल के बीच में थोड़ा सा ग्लू लगाकर सफेद मोती लगा दें
  • सूखने के बाद धागा लगाकर लुक कंप्लीट करें

5) अक्षत और कुंदन राखी

ज्यादा तामझाम की बजाय आप घर में आसानी से मिलने वाले चावल के दानों से भी पारंपरिक राखी बना सकते हैं। यह कक्षा 1-5 तक के बच्चों के लिए परफेक्ट है।

कैसे तैयार करें ?

  • एक छोटे गोल बार्डबोर्ड पर ग्लू लगाएं
  • चावल के दानों को किनारों पर ग्लू गन से चिपकाएं
  • ध्यान रहे कि यह सूरज की किरणों की तरह दिखना चाहिए
  • बीच के खाली हिस्से में सुंदर सा रंगीन कुंदन चिपका दें
  • अब मोती वाले धागे की मदद से लुक कंप्लीट करें

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रक्षाबंधन में 50% तक छूट में खरीदें किड्स राखी के लेटेस्ट 6 डिजाइन
16 से 20 साल की बहन के लिए Rakhi Gift Ideas, कॉलेज गर्ल के लिए ये 10 गिफ्ट हैं एकदम परफेक्ट