रक्षा बंधन पर 5-10 साल की बहन को क्या गिफ्ट दें? ये 10 यूनिक गिफ्ट आइडिया जीत लेंगे उसका दिल

Published : Aug 24, 2026, 11:30 AM IST
यूनिक गिफ्ट आइडिया

सार

Raksha Bandhan gifts for little sister: रक्षा बंधन पर 5 से 10 साल की छोटी बहन को क्या गिफ्ट दें? जानें नाम वाली कहानी की किताब, आर्ट किट, कैमरा, पर्सनलाइज्ड लैंप और 10 यूनिक गिफ्ट आइडिया।

रक्षा बंधन सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं है। यह भाई-बहन के उस रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है, जिसमें प्यार के साथ नोकझोंक, शरारत और ढेर सारी यादें भी शामिल होती हैं। खासकर छोटी बहन के लिए इस दिन मिलने वाला तोहफा उसके लिए बहुत मायने रखता है। अगर आपकी बहन 5 से 10 साल की है और आप इस बार उसे कुछ ऐसा देना चाहते हैं, जो उसे लंबे समय तक याद रहे, तो महंगे तोहफे की जगह उसकी उम्र और पसंद के हिसाब से कुछ खास चुन सकते हैं। खिलौने, आर्ट बुक-कलर्स, कैमरे से लेकर पर्सनलाइज्ड गिफ्ट तक कई ऐसे विकल्प हैं, जिन्हें देखकर उसका चेहरा खिल उठेगा। आइए जानते हैं 10 अनोखे गिफ्ट्स के बारे में, जिन्हें भाई अपनी छोटी बहन को रक्षा बंधन पर दे सकता है।

पर्सनलाइज्ड स्टोरी बुक

अगर आपकी बहन को कहानियां सुनना या पढ़ना पसंद है, तो नाम वाली कहानी की किताब एक शानदार तोहफा हो सकती है। इसमें बहन का नाम कहानी के मुख्य किरदार के तौर पर शामिल कर सकते हैं। जैसे, अगर उसका नाम अन्या है, तो कहानी की पूरी दुनिया अन्या के आसपास बनाई जा सकती है। इससे उसे महसूस होगा कि यह किताब सिर्फ उसी के लिए है। किताब के पहले पन्ने पर भाई की तरफ से एक छोटा सा मैसेज भी लिख सकते हैं।

DIY आर्ट एंड क्रॉफ्ट किट

5 से 10 साल की उम्र में बच्चों को रंग भरने और कुछ नया बनाने में काफी मजा आता है। ऐसे में DIY आर्ट एंड क्रॉफ्ट किट अच्छा विकल्प है। इसमें रंग, स्केच पेन, क्राफ्ट पेपर, स्टिकर, क्ले और दूसरी क्रिएटिव चीजें शामिल की जा सकती है। इससे बहन अपना खाली समय मोबाइल देखने के बजाय कुछ क्रिएटिव बनाने में लगा सकती है।

और पढ़ें: Raksha Bandhan Gifts: हर साल वही खिलौने क्यों? राखी पर छोटे भाई को दें ये 10 गिफ्ट

मिनी डॉल हाउस

अगर बहन को गुड़िया से खेलना और घर-घर खेलना पसंद है, तो मिनी डॉल हाउस किट उसे काफी पसंद आ सकती है। छोटा सा गुड़ियाघर, उसके अंदर फर्नीचर और छोटी-छोटी चीजें उसके खेल को और मजेदार बना सकती हैं। इसे उसकी पसंद के हिसाब से सजाने का मौका भी दिया जा सकता है।

कस्टमाइज स्कूल बैग

स्कूल जाने वाली छोटी बहन के लिए नाम वाला स्कूल बैग एक काम का और प्यारा तोहफा है। उसके नाम, शुरुआती अक्षरों या पसंदीदा कार्टून पात्र वाला बैग बनवाया जा सकता है। हर दिन स्कूल जाते समय उसे भाई का दिया हुआ यह तोहफा याद रहेगा।

और पढ़ें: 15-20 साल की बहन को राखी पर दें फैंसी कुंदन स्टड, चेहरे पर आएगी स्माइल

सिस्टर स्पेशल ब्रेसलेट

भाई-बहन के लिए एक जैसे कंगन भी खास तोहफे हो सकते हैं। दोनों के कंगन पर नाम, शुरुआती अक्षर या कोई छोटा सा संदेश लिखा जा सकता है। यह महंगा होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका असली महत्व भाई-बहन के रिश्ते और उससे जुड़ी भावनाओं में है।

पर्सनलाइज्ड नाइट लैंप

बहन के कमरे के लिए नाम वाला पर्सनलाइज्ड नाइट लैंप बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। इस पर उसका नाम, फोटो या कोई प्यारा संदेश लगाया जा सकता है। रात में इसकी हल्की रोशनी कमरे को खूबसूरत बनाएगी और यह तोहफा उसकी अपनी छोटी सी खास जगह जैसा महसूस हो सकता है।

बहन के लिए खरीदें किड्स कैमरा

अगर छोटी बहन हर चीज की फोटो खींचने में रुचि रखती है, तो उसे बच्चों के लिए बना कैमरा दिया जा सकता है। बच्चों के लिए डिजाइन किए गए ऐसे कैमरे हल्के और इस्तेमाल करने में आसान होते हैं। वह परिवार, दोस्तों, खिलौनों और अपनी पसंद की चीजों की तस्वीरें खींचकर अपनी छोटी सी फोटो डायरी भी बना सकती है।

पजल और ब्रेन गेम बॉक्स

मनोरंजन के साथ दिमागी कसरत के लिए पजल और ब्रेन गेम बॉक्स अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें उम्र के हिसाब से पहेलियां, याददाश्त बढ़ाने वाले खेल, संख्या वाले खेल और तर्क पर आधारित गतिविधियां शामिल हो सकती हैं। भाई अपनी बहन के साथ बैठकर भी ये खेल खेल सकता है। इससे तोहफे के साथ-साथ दोनों को साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा।

प्यारा कमरा सजाने का सेट

अगर बहन को अपना कमरा सजाने का शौक है, तो कमरे को सजाने का प्यारा सेट दिया जा सकता है। इसमें फोटो क्लिप, छोटी सजावटी लाइट्स, सजावटी स्टिकर, छोटे पोस्टर और दूसरी सजावटी चीजें रखी जा सकती हैं। भाई चाहे तो इसमें दोनों की बचपन की कुछ तस्वीरें भी जोड़ सकता है।

‘भाई की तरफ से सीक्रेट ट्रेजर बॉक्स’

सबसे अलग और भावुक तोहफे के तौर पर सीक्रेट ट्रेजर बॉक्स’ तैयार किया जा सकता है। एक सुंदर बॉक्स में उसकी पसंदीदा चॉकलेट, छोटी डायरी, हेयर क्लिप, स्टिकर और भाई की तरफ से हाथ से लिखा हुआ मैसेज रखा जा सकता है। चाहें तो बॉक्स में बचपन की दोनों की कोई फोटो भी रख सकते हैं। कीमत ज्यादा न होने के बावजूद यह तोहफा बहन के लिए सबसे खास बन सकता है।

तोहफा चुनते समय ध्यान रखें ये बात

5 से 10 साल की उम्र में बच्चे अक्सर तोहफे की कीमत से ज्यादा उसके पीछे छिपी खुशी को देखते हैं। इसलिए जरूरी नहीं कि रक्षा बंधन पर बहुत महंगा तोहफा ही दिया जाए। बहन की पसंद, उसके शौक और उसकी उम्र को ध्यान में रखकर चुना गया छोटा सा व्यक्तिगत तोहफा भी उसे बहुत खुश कर सकता है।

और पढ़ें: 11-15 साल के भाई को राखी पर क्या दें? 10 ऐसे गिफ्ट आइडिया जो उसे सच में पसंद आएंगे

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Raksha Bandhan Gift: राखी पर बहन के लिए 1K में स्टाइलिश घड़ियां, स्कूल-कॉलेज में भी आएंगी काम
राखी में हल्के मेकअप से दिखें कूल! शिवांगी जोशी के 6 टिप्स करें फॉलो