
Raksha Bandhan Rangoli: 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। अगर आप भी राखी के इस त्योहार को खास बनाना चाहती हैं तो शुभता और रंगा का प्रतीक रंगोली डिजाइन बनाएं, यह न केवल आंगन की शोभा बढ़ाने के साथ आपकी कला भी दिखाएंगी। इस आर्टिकल में देखें सुंदर आसान 5 रक्षाबंधन रंगोली की डिजाइन।
रक्षाबंधन के मौके पर आंगन या हॉल सजाने के यह रंगोली आसान डिजाइन पर बेस्ट है। बीच में गोलाकार बनाकर Raksha Bandhan) लिखा है। चारों तरफ गुलाबी-पीले रंग के फूलों की लेयर है। जबकि पैटर्न के दोनों ओर पीले फूलों और पत्तियों की डिजाइन है। सफेद डॉट्स की डिटेलिंग इसे फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट बनाती है।
राखी के त्योहार की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कमल रंगोली भी बेस्ट है। बीच में राउंड घेरे पर विशेज लिखते हुए दोनों ओर छोटी राखी और ऊपर-नीचे कमल के फूल की डिजाइन बनाई है। जिसे आकर्षक लुक देने का काम हरे पत्ते, सफेद डॉट्स और ट्विस्टेड बेलें कर रही हैं। अगर आप आर्ट जानती हैं तो इसे बनवा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Gift: राखी गिफ्ट के लिए बेस्ट 9KT गोल्ड स्टड्स डिजाइन
हर बार रंग-बिरंगे रंगों का इस्तेमाल करती हैं तो इस बार आप फूलों से सजी रंगोली बनाएं। बीच में रक्षाबंधन लिखते हुए चारों ओर पीले फूलों और गुलाब की पुंखड़ियों से आकर्षक पैटर्न बनाएं। दोनों तरफ लाल-पीली राखियां, सफेद फूल से डिजाइन बना दें। साथ में सफेद रंग की बारीक बेल, डॉट्स की डिटेलिंग ट्रेडिशनल टच देगी।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन को बनाएं खास, ₹250 के अंदर डिजाइनर पूजा थाली
जब बात रॉयल और भव्य डिजाइन की आती है तो मंडला आर्ट कभी निराश नहीं करती है। आप इस तरह की बड़े से फूल वाली रंगोल बना सकती हैं। रक्षाबंधन लिखने के साथ चारों ओर पीले रंग की पंखुड़ी और सफेद डॉट्स का बॉर्डर दिया गया है। साथ में बड़े गुलाबी कमल, हरे पत्तों और फूल के पैटर्न इसे फ्रेश और एलिगेंट लुक देंगे।
ज्यादा तामझाम की बजाय आप इस तरह की राउंड रंगोली भी बना सकती हैं। गोलाकार घेरे में चारों ओर येलो फ्लावर से खूबसूरत लेयर बनाई है। दोनों ओर पीले फूल और नीचे गुलाब फ्लावर संग पत्तों की डिटेलिंग कमाल लग रही है। आप इसे बॉर्डर वर्क संग और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.