
जेन जी गर्ल्स अपने लुक, स्टाइल और आउटफिट्स को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शियस रहती हैं। वे हर हाल में खुद को परफैक्ट दिखाना पसंद करती हैं। बात अगर आउटफिट की हो तो उन्हें सबसे बेस्ट ही पसंद आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपको जेन जी को इंस्पायर्ड करने वाले लहंगा डिजाइन बता रहे हैं। आप नए जमाने की एक्ट्रेस यानी राशा थडानी के खूबसूरत लहंगा लुक्स से इंस्पिरेशन लें सकते हैं। Gen Z गर्ल्स के लिए कुछ ऐसे ट्रेंडी लहंगा डिजाइन बता रहे हैं, जो शादी, संगीत, रिसेप्शन और फेस्टिव सीजन में आपको स्टाइलिश और आकर्षक लुक देंगे। इन्हें आप 1500 से 2000 रुपए में खरीद सकते हैं।
जेन जी गर्ल्स अपने लुक में तड़का लगाने के लिए राशा थडानी जैसे ब्लैक प्रिंटेड स्टाइल और ग्रेसफुल लहंगा कैरी कर सकती हैं। इसमें रेड और ऑरेंज कलर से बारीक लीफ डिजाइन बनी है, जिससे ये और भी खूबसूरत दिख रहा हैं। इसके साथ बंद गले वाली चोली है और साथ में इसमें कंगुरे भी बने हैं। लहंगा को अट्रैक्टिव बनाने के लिए लहरिया दुपट्टा भी है। यंग गर्ल्स इस लहंगा को इन हाउस फंक्शन या फिर सहेली की शादी में पहन सकती हैं।
ये भी पढ़ें.. कलरफुल नोज पिन से सिम्पल लुक दिखेगा अट्रैक्टिव, फैशन में छाए 5 ट्रेंडी डिजाइन
स्ट्रीप प्रिंट वाला लहंगा गर्ल्स में खूब पॉपुलर हैं। इस लहंगा में ब्लैक एंड व्हाइट शानदार स्ट्रीप डिजाइन बनी हैं। साथ ही लीफ डिजाइन भी इसमें एड की गई है। लहंगा के बॉर्डर पर चौड़ी ब्लैक और बारीक रेड बॉर्डर है। इसकी चोली पोलकी डॉट वाली है। चोली की नेकलाइन काफी खास है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि देखने में लगता है कि नेकलेस पहला है। इस तरह के लहंगा फ्रेंड के घर छोटी पार्टी में पहना जा सकता हैं।
सीक्वेंस लहंगा की डिमांड इन दिनों सबसे ज्यादा है। जेन जी गर्ल्स इस तरह का लहंगा वेडिंग फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। ये लहंगा पहन वे पूरी महफिल में छा जाएंगी। ये लहंगा दिखने में काफी चमकदार है। पूरे लहंगा पर सिल्वर धागों से बहुत ही बारीक काम किया हुआ हैं। इसकी चोली के नेक पर नेट का काम किया गया है।
आजकल लड़कियां राजपूती पैटर्न का लहंगा भी पहनना पसंद कर रही हैं। पीले रंग के इस लहंगा में ब्लैक छोटी-छोटी बूटियां बनी है। साथ ही सिल्वर गोटा भी लगा है। इसकी राजपूती चोली काफी अट्रैक्टिव हैं। इसमें लंबा डिजाइनर योक बना है और बॉटम में जरी का चौड़ा पट्टा है। इसका दुपट्टा भी काफी खास है। पीले रंग के दुपट्टे में सिल्वर कोर लगी हैं।
कशीदाकारी वाला लहंगा भी काफी ट्रेंड में है। ऑफ व्हाइट कलर के इस लहंगा पर लाइट कलर्स के डिफरेंट धागों से कढ़ाई की हुई हैं। पूरे लहंगा पर बड़े और छोटे फूलों की डिजाइन बनी है। इसकी चोली पर शानदार वर्क देखने को मिलता हैं। इसके साथ नेट का दुपट्टा भी हैं, जिसपर वर्क किया हुआ है।
ये भी पढ़ें.. नारियल की खोल से बनाएं 5 डिजाइनर प्लांटर, लो बजट में करें गार्डन का मेकओवर
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.