Personalized Blouse: मिसेज तेंदुलकर के ब्लाउज में दिखा पेट लव, आप भी बनवा सकती हैं 4 पर्सनलाइज्ड ब्लाउज

Published : Mar 24, 2026, 05:15 PM IST
Personalized Blouse

सार

Personalized bridal blouse design: सानिया चंडोक के पर्सनलाइज्ड ब्राइडल ब्लाउज ने फैशन में नया ट्रेंड सेट किया है। यू-नेकलाइन, कस्टम एम्ब्रॉयडरी और डॉग इमेज डिजाइन के साथ जानें कैसे आप भी कम बजट में यूनिक और इमोशनल टच वाला ब्लाउज बनवा सकती हैं।

सचिन तेंदुलकर की बहू और अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक के फैशन की तारीफ हर जगह हो रही है। सानिया चंडोक ने अपनी शादी में ट्रेडीशनल लाल साड़ी पहनी थी। खास 'ओम्ब्रे' साड़ी में 'पिछवाई' कला (Pichwai art) की सदाबहार खूबसूरती देखने को मिली। सिल्क क्रेप से बनी यह साड़ी बारीक क्रिस्टल-कारीगरी से सजी थी। साड़ी के साथ सानिया चंडोक के यू नेकलाइन पर्सनलाइज्ड ब्लाउज ने सबका ध्यान खींचा। ब्लाउज के पीछे सानिया ने अपने प्यारे कुत्तों की तस्वीरें भी बनवाई, जो इन्हें और भी ज्यादा खास दिखाती हैं। अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं, तो ऐसे ही पर्सनलाइज्ड ब्लाउज बनवा सकती हैं।

सानिया चंडोक के पर्सनलाइज्ड ब्राइडल ब्लाउज में डॉग लव

सानिया चंडोक ने शादी के लिए कस्टम एंब्रॉयडरी ब्लाउज चुना था। पर्सनलाइज्ड ब्राइडल ब्लाउज के पीछे यू नेकलाइन तैयार कराया गया। साथ ही क्यूट डॉग को हैंड एम्ब्रॉयडरी या मशीन एम्ब्रॉयडरी प्रिंट के जरिए डिजाइन किया गया। ब्राइडल या वेडिंग फंक्शन में कोई भी दुल्हन सानिया के ब्लाउज लुक को रीक्रिएट कर सकती है।

मशीन एम्ब्रॉयडरी से बनवाएं कम बजट में पिया का फोटो

आप ब्लाउज के बैक में एक अपनी पसंद से कोई भी डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। अगर कम बजट में फोटो लुक चाहिए तो मशीन एम्ब्रॉयडरी का विकल्प चुनें। डिजिटल प्रिंट + एम्बेलिशमेंट फास्ट ऑप्शन होते हैं। अगर बजट ज्यादा है, तो हैंड एंब्रॉयडरी की मदद भी पर्सनलाइज्ड ब्राइडल ब्लाउज बनवाने में की जा सकती है।  

और पढ़ें: Ram Navami Outfits: सारा अर्जुन जैसा संस्कारी लुक चाहिए? ट्राई करें ये 6 रॉयल ड्रेस

नेम एम्ब्रॉयडरी ब्राइडल ब्लाउज

आप कम दाम में नेम एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज शादी के लिए बनवा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज में टेक्स्ट कढ़ाई से लिखा जाता है।कटवर्क बैक डिजाइन ऐसे ब्लाउज की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे ब्लाउज में जरी/स्टोन वर्क एम्ब्रॉयडरी के साथ गोल्डन धागे और स्टोन से रिच लुक मिलता है। आप दर्जी को डिजाइन दिखाकर पसंद का पर्सनलाइज्ड ब्लाउज बनवा सकती हैं। 

स्पेशल मूवमेंट लुक से सजवाएं ब्लाउज

आप अपने होने वाले पार्टनर के साथ ही स्पेशल मूवमेंट वाली फोटो को ब्लाउज के पीछे बनवा सकती हैं। कोई भी लव स्टोरी ब्लाउज डिजाइन में उभर कर सामने आएगा। इमोशनल के साथ यूनिक टच के लिए ऐसे पर्सनलाइज्ड ब्लाउज खूब ट्रेंड में हैं।

और पढ़ें: राम नवमी पर दिखें 'सही पकड़े हैं' सी ग्रेसफुल, शिवांगी अत्रे 7 साड़ी लुक्स

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Boho Sofa Cover & Cusion: कलरफुल बोहो सोफा कवर और कुशन सेट डिजाइन, घर को मिलेगा बोहोमियन ग्रेसफुल लुक
दीवार में बिना कील-ड्रिल के करें मेकओवर, ये Glue Wall Paneling Design देंगे मॉडर्न लुक