
अगर घर पुराना हो गया है और सीमेंट की फर्श टूटने लगी है, तो आप इसे बिना हटवाए बेहतरीन फ्लोरिंग बनवा सकते हैं। आप रेजिन फ्लोरिंग का विकल्प अपना सकते हैं। यह फर्श को मॉडर्न के साथ ही चमकदार लुक देता है और घर के पुराने फ्लोर को नया जैसा दिखाता है। खास बात यह है कि इसकी सतह पर एक नहीं बल्कि कई तरीके के डिजाइन और फिनिश दिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर रेजिंग फ्लोरिंग क्या है।
रेजिन फ्लोरिंग को सीमलेस फ्लोरिंग कहते हैं, जिसमें रेजिन और हार्डनर को मिलाकर एक मिक्सर तैयार किया जाता है। इस मिक्सचर को फ्लोर पर लगाया जाता है और सूखने के बाद यह बहुत मजबूत और चिकना बन जाता है। इसमें टाइल्स की तरह अलग-अलग जोड़ की जरूरत नहीं होती। इसे लगाने के बाद फर्श साफ सुथरी और यूनीफॉर्म नजर आती है। पुराने फर्श को हटाए बिना उसे नया लुक आसानी से दिया जा सकता है। रेजिन फ्लोरिंग ग्लासी और प्रीमियम लुक है, जिससे ग्लासी मार्बल इफेक्ट मिलता है।
अपनी पसंद के अनुसार सादा, मैट, ग्लॉसी, मार्बल इफेक्ट या दूसरे डेकोरेटिव फिनिश लुक को चुना जा सकता है। रेजिन फ्लोरिंग करवाने से पहले आप ऑप्शन चुन सकते हैं। लिविंग रूम, बेडरूम या लॉबी में सुंदर फ्लोरिंग बनवाकर घर को सुंदर दिखाएं।
और पढ़ें: नाग पंचमी पर ऐसे सजाएं मंदिर, सावन के तीसरे सोमवार संग होगी नाग देव की भव्य पूजा
रेजिन फ्लोरिंग में टाइल्स के बीच ग्राउट लाइन न होने के कारण इसे साफ करना आसान होता है। धूल-मिट्टी जमा होने की जगह न होने के कारण ये ज्यादा गंदी नहीं होती हैं।हल्के गीले पोछे से इसे आसानी से क्लीन किया जा सकता है।
फर्श का एरिया, मौजूदा सतह की स्थिति, रेजिन का प्रकार, डिजाइन और फिनिश आदि पर रेजिन फ्लोरिंग की कीमत तय की जाती है। रेजिन या एपॉक्सी आधारित फ्लोरिंग की कीमत लगभग ₹80 से ₹250 या उससे अधिक प्रति वर्ग फुट तक होती है। इसे कराने से पहले एक्सपर्ट से खर्चे की जानकारी लें।
और पढ़ें: राखी से कजरी तीज तक शाइन रहेगी बरकरार, लें जैली बैंगल के फैंसी डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.