सचिन तेंदुलकर की फिटनेस का राज जान लेंगे तो आप भी 50 की उम्र में लगेंगे 30 जैसे जवां मर्द

Published : Apr 24, 2023, 01:22 PM ISTUpdated : Apr 24, 2023, 01:28 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल को अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं। 50 साल की उम्र में भी वो 30 साल के यंग बॉय की तरह लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सचिन तेंदुलकर का फिटनेस सीक्रेट क्या है? अगर नहीं, तो आइए हम आपको बताते हैं...

PREV
110

सचिन तेंदुलकर को दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज यूं ही नहीं कहा जाता। वो ना सिर्फ अपने खेल पर फोकस करते हैं, बल्कि अपनी फिटनेस को लेकर भी हमेशा से सजग रहे हैं।

210

सचिन तेंदुलकर की लंबाई 5 फुट 5 इंच है और उनका वजन लगभग 60 किलो है, जो इतनी हाइट वाले व्यक्ति के लिए एकदम परफेक्ट वेट होता है। तभी तो 50 साल की उम्र में भी सचिन 25 साल के लड़कों को कड़ी टक्कर देते हैं।

310

आज भी जब सचिन पिच पर उतरते हैं तो उनकी फिटनेस देखने लायक होती है और तभी तो उन्हें एवरग्रीन क्रिकेटर कहा जाता है।

410

अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए सचिन हर दिन 2800 से लेकर 3000 कैलोरी तक का सेवन करते हैं। जिसमें 30% हेल्दी फैट्स, 40% कार्बोहाइड्रेट और 30% प्रोटीन होता है।

510

सचिन तेंदुलकर की डाइट की बात की जाए तो वह इंडियन खाने पर ज्यादा फोकस करते हैं। जिसमें दूध, दलिया, फल, सलाद, दही, रोटी, हेल्दी नट्स और सीड्स शामिल होता है। नॉनवेज में सचिन स्टीम फिश और राइस खाना पसंद करते हैं।

610

अपने चीट डे पर सचिन को वड़ापाव खाना बहुत पसंद है। इसके अलावा उन्हें जापानी, मलेशियाई और थाई खाना भी बहुत अच्छा लगता हैं।

710

सचिन के वर्कआउट की बात की जाए तो वह रोज सुबह जल्दी उठकर योग और एक्सरसाइज करते हैं। मन को शांत करने के लिए वो मेडिटेशन करते हैं। एक्‍सरसाइज के बाद वो 25 ग्राम व्हे प्रोटीन पाउडर लेते है, जिससे रिकवरी में मदद मिलती है।

810

इसके बाद दोपहर और रात का डिनर बहुत लाइट लेते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सचिन ने बताया था कि वह दिन में केवल 3 रोटी ही खाते हैं। इसके अलावा लंच में वो एक बाउल लो फैट दही और मिक्स सलाद भी खाते हैं।

910

वैसे तो सचिन को मीठा खाना बहुत पसंद है, लेकिन अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए वह मीठी चीजें खाने से परहेज करते हैं। हालांकि, वह फ्रूट्स और नट्स से बनी नो शुगर आइसक्रीम का सेवन करते हैं।

1010

एक इंटरव्यू के दौरान सचिन ने बताया था कि वह रात को जल्दी सो जाते हैं, इसलिए लेट लाइट पार्टी में वह नहीं जाते हैं। यही उनकी फिटनेस का राज है।

और पढ़ें- इंस्टाग्राम पर सिर्फ इन 31 लोगों को फॉलो करते हैं सचिन तेंदुलकर, 39.9 मिलियन है 'भगवान' के फॉलोअर्स

Recommended Stories