
स्पोर्ट्स डेस्क: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सादगी से तो हम सब भली भांति वाकिफ हैं कि हजार करोड़ से ज्यादा के मालिक होने के बाद भी धोनी रांची में साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। इसी तरह से धोनी की वाइफ साक्षी धोनी भी सिंपलीसिटी में बिलीव करती हैं और हजार करोड़ की मालकिन होने के बाद भी वह शान से अपनी ड्रेस को रिपीट करती हैं। हाल ही में साक्षी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो वही ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं, जो 5 साल पहले उन्होंने कैरी की थी।
साक्षी धोनी की लेटेस्ट तस्वीरें
साक्षी धोनी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मायकोनोस वेकेशन के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में साक्षी धोनी येलो कलर की फ्लोरल प्रिंट ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने सनग्लासेस लगाए हैं। वह अपनी कुछ दोस्तों के साथ छुट्टियां एंजॉय करने के लिए गई हैं।
साक्षी ने रिपीट की 5 साल पुरानी ड्रेस
अब इस तस्वीर को जरा गौर से देखें, यह तस्वीर साक्षी धोनी ने ही 23 सितंबर 2019 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इसमें साक्षी वही ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं, जो उन्होंने हाल ही में कैरी की थी। साक्षी धोनी अपनी ड्रेस को रिपीट करने में बिल्कुल भी हिचकिचाती नहीं हैं और शान से अपनी पुरानी ड्रेस को फ्लॉन्ट करती हैं, जिसमें उनका लुक भी बहुत खूबसूरत दिखता है।
अंबानी की क्रूस पार्टी में भी रिपीट की ड्रेस
यह पहली बार नहीं है जब साक्षी धोनी अपनी पुरानी ड्रेस को रिपीट कर रही हैं। कुछ समय पहले जब पेरिस में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का क्रूस प्री वेडिंग हुआ था उस दौरान भी अपनी फैमिली के साथ साक्षी धोनी अपनी पुरानी फ्लोरल ड्रेस पहनी नजर आई थी। दूसरी तरफ एम एस धोनी की बात की जाए तो वह फिलहाल क्रिकेट फील्ड से दूर हैं और रांची में फार्मिंग के साथ ही अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
और पढ़ें-धोनी की दौलत का राज: रिटायरमेंट के बाद भी कमाई सुन रह जाएंगे हैरान!
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.