आजकल लॉन्ग चेन वाले साड़ी ब्रोच भी काफी ट्रेंड में हैं। इनमें सामने की ओर बड़ा ब्रोच लगा होता है, जिससे मोतियों या स्टोन वाली चेन जुड़ी रहती है। चेन के दूसरे सिरे पर एक छोटा ब्रोच लगाया जाता है। ये डिजाइन पल्लू को खूबसूरती से होल्ड करने के साथ-साथ आपकी साड़ी को रिच और डिजाइनर लुक भी देता है।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. साड़ी ब्रोच का उपयोग कहां किया जाता है?
साड़ी के पल्लू, प्लीट्स और ब्लाउज को स्टाइलिश तरीके से होल्ड करने के लिए।
2. क्या साड़ी ब्रोच से कपड़े को नुकसान होता है?
अच्छी क्वालिटी के ब्रोच का सही तरीके से उपयोग करने पर कपड़े को नुकसान नहीं होता।
3. कौन-सा साड़ी ब्रोच सबसे ज्यादा ट्रेंड में है?
पीकॉक डिजाइन, फ्लोरल डिजाइन और लॉन्ग चेन वाले साड़ी ब्रोच सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।