Sawan Somvar Wishes: सावन के दूसरे सोमवार पर अपनों को भेजें 25+ दोहा, श्लोक और भक्तिमय शुभकामना संदेश। पढ़ें हर हर महादेव से जुड़े खूबसूरत मैसेज और शेयर करें ये खास सावन सोमवार विशेज।
सावन का दूसरा सोमवार भगवान शिव की भक्ति और शुभकामनाओं के लिए खास है। इस दिन अपनों को साधारण मैसेज की जगह दोहे, श्लोक और भक्तिमय मैसेज, व्हाटशप स्टेटस भेजकर दिन की शुरुआत करें। यहां दिए गए 25+ खूबसूरत मैसेज परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर आपसी प्रेम बढ़ा सकते हैं।
सावन सोमवार मैसेज के लिए भक्तिमय दोहे
सावन सोमवार पर भगवान शिव का स्मरण करते हुए ये दोहे अपनों को भेज सकते हैं। भक्ति से भरे ये संदेश आपके शुभकामना मैसेज को खास बना देंगे।
भोले की भक्ति में, मन हो जाए लीन, हर हर महादेव जपें, मंगल हो हर दिन।
शिव चरणों में ध्यान हो, मन में सच्चा प्यार, भोलेनाथ की कृपा से, खुशियां हों अपार।
नीलकंठ की कृपा रहे, महादेव का साथ, हर संकट हो दूर प्रभु, रोशन हो जीवन-पथ।
शिव का नाम जो ले सदा, मिट जाए हर पीर, भोलेनाथ की कृपा से, जीवन बने समृद्ध।
ॐ नमः शिवाय मंत्र का, मन में रहे उजास, महादेव की कृपा से, पूरी हो हर आस।
सावन सोमवार के संस्कृत श्लोक
महादेव को समर्पित संस्कृत श्लोकों के जरिए भी सावन सोमवार की शुभकामनाएं दी जा सकती हैं।
करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा, श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम्। विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व, जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो॥
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.