Back Hand Mehndi: सावन में लगाएं ये खूबसूरत मोर डिजाइन मेहंदी, हाथों को चूम लेंगे पियाजी

Published : Jun 18, 2025, 12:38 PM ISTUpdated : Jun 18, 2025, 03:48 PM IST

Simple peacock mehndi design: सावन में मेहंदी लगाने का खास महत्व है। मोर डिजाइन से लेकर सिंपल पंखों तक, कई खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ा सकते हैं।

PREV
16
सावन मेहंदी डिजाइन

सावन के महीने में मेहंदी लगाने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आप सावन में मोर डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो ये लेटेस्ट और ट्रेंडी मोर और मोर पंख की मेहंदी लगाकर अपने हाथों को खूबसूरत सा लुक दे सकती हैं।

26
सिंपल पीकॉक डिजाइन बैक हैंड मेहंदी

बैक हैंड पर अगर आप सिंपल और स्ट्रेट लाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो फिंगर पर बेल डिजाइन बनाकर बीचों-बीच पतले कोन से मोर की डिजाइन बनाएं। नीचे मोर पंख बनाकर एक खूबसूरत सी मेहंदी अपने हाथों पर लगाएं।

36
बांसुरी+मोर डिजाइन मेहंदी

बैक हैंड पर आप बीचों-बीच एक लंबी सी बांसुरी बनाकर इस पर खूबसूरत सा मोर बनाएं। नीचे मोर पंख बनाकर एक बैंड का डिजाइन दें और फिंगर पर भी डिटेलिंग करें।

46
3D पीकॉक डिजाइन मेहंदी

अगर आप सावन में हाथों पर हैवी और खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो इस तरह से 3D डिजाइन की पीकॉक शेडेड मेहंदी लगा सकती हैं। ये हाथों को बहुत ही खूबसूरत लुक देगी और सावन में मेहंदी से भरे हाथ देखकर आपके पिया भी खुश हो जाएंगे।

56
कलरफुल मेहंदी डिजाइन

सावन में आप इस तरह की कलरफुल मेहंदी भी लगा सकती हैं। जिसमें पहले ब्लैक मेहंदी के कोन से मोर का डिजाइन बनाया गया है, फिर इसमें कलर फिल करने के लिए ब्लू कलर इस्तेमाल किए गए हैं और खूबसूरत से मोर पंख ब्लू और ग्रीन कलर से बनाए गए हैं।

66
मोर पंख मेहंदी डिजाइन

अगर आप अपने हाथ में भरी हुई मेहंदी नहीं लगाना चाहती हैं, तो सिंपल सी मोर पंख के डिजाइन की मेहंदी भी लगा सकती हैं। यह बहुत ही एलिगेंट लुक आपको देगी। आप इस तरह की बेल डिजाइन की मोर पंख वाली मेहंदी बैक हैंड पर लगाएं। 

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories