Sharad Purnima Shayari: शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शायरी, स्टेटस और शुभकामना संदेश

Published : Oct 23, 2026, 06:35 PM IST
Sharad Purnima Shayari

सार

Sharad Purnima Shayari Wishes: शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें चांदनी रात वाली खूबसूरत शायरी, भक्तिभाव से भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक स्टेटस। यहां देखें हिंदी में शानदार शरद पूर्णिमा शायरी।

शरद पूर्णिमा इस साल 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यह चांदनी रात केवल चांद की रोशनी नहीं बल्कि त्योहारों के आने का आगाज होती है। इस दिन लोग भगवान चंद्रमा की पूजा कर खीर का भोग लगाते हैं और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। अगर आप भी इस पर अपनों को खास तरह से विश करना चाहते हैं तो वही पुरानी विशेष से हटकर शरद पूर्णिमा शायरी से अपने जज्बातों को प्रियजनों तक पहुचाएं। यहां देखें Sharad Purnima Shayari, भक्तिभाव स्टेटज के लिए छोटे-छोटे कैप्शन, जिन्हें आप आसानी से शेयर कर सकते हैं।

शरद पूर्णिमा की चांदनी पर शायरी

  • चांद की रोशनी से सजी हो आपकी हर रात,
  • खुशियों से भरी रहे आपकी हर सुबह और हर बात।
  • शरद पूर्णिमा पर यही दुआ है हमारी,
  • अपनों के साथ बनी रहे खुशियों की दुनिया प्यारी।
  • चांदनी रात में सितारों का पैगाम आया है,
  • खुशियों का एक खूबसूरत मौसम साथ लाया है।
  • शरद पूर्णिमा की इस पावन रात पर,
  • हर दिल के लिए हमने दुआओं का चांद सजाया है।
  • चांद चमके तो आपके चेहरे पर मुस्कान आए,
  • हर अधूरी ख्वाहिश को नई उड़ान मिल जाए।
  • शरद पूर्णिमा का यह त्योहार आपके जीवन में,
  • सुख, शांति और खुशियों की बहार लाए।
  • रात है चांदनी और मौसम सुहाना है,
  • अपनों के नाम खुशियों का पैगाम भेजना है।
  • शरद पूर्णिमा के इस प्यारे अवसर पर,
  • हर रिश्ते को प्यार से और गहरा बनाना है।
  • चांदनी रात में खुशियों का उजाला हो,
  • आपके जीवन में हर दिन खुशियों वाला हो
  • चांद की तरह चमकता रहे आपका संसार,
  • शरद पूर्णिमा पर मिले खुशियां बेशुमार।
  • इस चांदनी रात में हर सपना साकार हो,
  • आपके जीवन में खुशियों की बहार हो।
  • चांद की शीतलता आपके मन को सुकून दे,
  • हर नया दिन आपको खुशियों का जुनून दे।
  • रात चांदनी, सितारे हजार,
  • शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं बार-बार।
  • हर तरफ बिखरे खुशियों की रोशनी,
  • आपके जीवन में बनी रहे प्रेम की चांदनी।
  • चांद की चमक और रिश्तों का प्यार बना रहे,
  • आपके घर में सुख-समृद्धि का संसार सजा रहे।
  • इस पूर्णिमा पर बस इतनी सी दुआ है,
  • आपके चेहरे पर मुस्कान हमेशा बनी रहे।
  • चांदनी रात में तुम्हारा साथ मिल जाए,
  • जिंदगी को प्यार का एक नया एहसास मिल जाए।
  • शरद पूर्णिमा की इस खूबसूरत रात में,
  • तुम्हारी मुस्कान से मेरा हर ख्वाब खिल जाए।
  • चांद भी आज कुछ खास नजर आता है,
  • तुम्हारा ख्याल दिल के और पास आता है।
  • शरद पूर्णिमा की इस हसीन रात में,
  • तुम्हारे साथ हर लम्हा खास बन जाता है।
  • चांदनी से खूबसूरत तुम्हारी मुस्कान रहे,
  • हर जन्म में हमारा यही साथ रहे।
  • इस शरद पूर्णिमा पर बस इतनी सी दुआ है,
  • हमारे रिश्ते में हमेशा प्यार की मिठास रहे।
  • आसमान में चांद और दिल में तुम्हारा नाम,
  • तुम्हारे साथ खूबसूरत लगे हर शाम।
  • शरद पूर्णिमा की इस चांदनी रात में,
  • तुम्हीं से शुरू और तुम पर खत्म हो हर पैगाम।
  • मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर में बरसती रहे,
  • सुख-समृद्धि की खुशबू हर आंगन में महकती रहे।
  • शरद पूर्णिमा पर यही प्रार्थना है हमारी,
  • आपके परिवार पर बनी रहे कृपा उनकी।
  • चंद्रमा की शीतल रोशनी मन को शांति दे,
  • मां लक्ष्मी का आशीर्वाद जीवन को खुशहाली दे।
  • शरद पूर्णिमा का पावन त्योहार,
  • आपके घर में लाए सुख और अपार प्यार।
  • मां लक्ष्मी आपके जीवन में खुशियों के दीप जलाएं,
  • आपके सभी अच्छे सपने पूरे हो जाएं।
  • शरद पूर्णिमा की शुभ रात पर,
  • आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि आए।
  • चांदनी रात में प्रभु का ध्यान करें,
  • प्रेम और विश्वास से हर काम करें।
  • शरद पूर्णिमा पर यही शुभकामना है,
  • आपका जीवन खुशियों से भर जाए।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Switchboard Cleaning Tips: दिवाली की सफाई में स्विचबोर्ड को न करें नजरअंदाज, इन आसान तरीकों से हटाएं जिद्दी पीलापन
Karwa Chauth Dress for Women: 10 खूबसूरत आउटफिट आइडियाज