Shelf Decor Items: कम बजट में घर खूबसूरत बनाया जा सकता है? तो इस सवाल का जवाब है, हां..आप 200 रुपए से कम में छोटे-छोटे डेकोर आइटम्स के साथ अपने लिविंग रूम, बेडरुम और किड्स रुम को स्टाइलिश और एस्थेटिक बना सकते हैं।
अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने कमरे का लुक अपग्रेड करना चाहती हैं, तो ₹200 से कम के ये शेल्फ डेकोर आइटम्स आपके लिए परफेक्ट हैं , क्यूट, ट्रेंडी और पॉकेट-फ्रेंडली। ऑनलाइन साइट्स जैसे मिशो, अमेजन या फ्लिपकार्ट से आप इसे खरीद सकते हैं। कई बाजार में भी इन चीजों की कीमत बहुत कम होती है।
26
उल्लू और ऊंट स्टैच्यू
उल्लू और ऊंट स्टैच्यू के ये डिजाइंस घर को एक यूनिक और क्यूट टच देते हैं। यह टेबल, शेल्फ या लिविंग एरिया में रखने से स्पेस और भी अट्रैक्टिव लगता है। कम बजट में ये आइटम्स आपके होम डेकोर को खास बना देते हैं।
36
कामधेनु औ बुद्ध स्टैच्यू
इन दोनों स्टैच्यू का धार्मिक महत्व भी है। इन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है। कामधेनु और बुद्ध को आप शेल्फ पर अपने घर को एक ट्रेडिशनल टच दे सकते हैं। 150 से 180 रुपए में आपको ये डेकोर पीस मिल जाएंगे।
46
हिरण और बिल्ली डेकोर पीस
अगर आपको अपने लिविंग रुम या किड्स रुम में क्यूटनेस का टच देना है, तो फिर इस तरह के डेकोरेटिव आइटम्स चुनें। क्यूट हिरण और सॉफ्ट कैट कॉम्बिनेशन आपके घर को क्यूट बना देंगे। ये दोनों डेकोर पीस आप मिशो से 200 रुपए से कम कीमत पर ले सकते हैं।
56
कपल डेकोर पीस
ये क्यूट कपल और फ्रेंडशिप थीम वाले डेकोर पीस आपके घर में एक प्यारा और पॉजिटिव वाइब लाते हैं। छोटे-छोटे कैरेक्टर और उनके एक्सप्रेशंस इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। शेल्फ, टेबल या बेडसाइड पर रखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस हैं।
छोटे-छोटे आर्टिफिशियल प्लांट्स शेल्फ को फ्रेश और वाइब्रेंट लुक देते हैं। इन्हें मेंटेन करना भी आसान होता है। इस तरह के डेकोर पीस आपको 200 रुपए से कम कीमत में मिल जाएंगे। ये दो या चार के पेयर में आते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.