New style sherwani design for male simple Ideas: आजकल शादियों में दामाद के लिए रॉयल एम्ब्रॉयडरी, इंडो-वेस्टर्न और फ्लोरल शेरवानी काफी ट्रेंड में हैं। सही डिजाइन चुनने से दामाद का लुक बिल्कुल मॉडल जैसा स्टाइलिश और रॉयल दिख सकता है।
दामाद जी को दें 7 डिजाइनर शेरवानी, मॉडल से नहीं लगेंगे कम
शादी या किसी खास फंक्शन में दामाद जी की शेरवानी सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली ड्रेस होती है। आजकल मार्केट में ऐसी कई डिजाइनर शेरवानी आ गई हैं जो पहनने पर बिल्कुल रॉयल और मॉडल जैसा लुक देती हैं। अगर आप दामाद के लिए खास शेरवानी ढूंढ रहे हैं, तो ये 7 ट्रेंडी शेरवानी डिजाइंस उनके लुक को और भी शानदार बना सकती हैं।
प्रिंटेड शेरवानी डिजाइन
आजकल प्रिंटेड शेरवानी भी काफी ट्रेंड में हैं। इसमें फ्लोरल या ज्योमेट्रिक प्रिंट होते हैं जो शेरवानी को अलग और यूनिक बनाते हैं। ये हल्की और आरामदायक होने के साथ-साथ डे टाइम वेडिंग के लिए परफेक्ट है। इसे पहनकर दामाद जी एकदम मॉडर्न और स्टाइलिश लगेंगे।
24
रॉयल एम्ब्रॉयडरी और अचकन स्टाइल शेरवानी
रॉयल एम्ब्रॉयडरी शेरवानी
रॉयल एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी हमेशा शादी के लिए पहली पसंद होती है। इसमें गोल्डन या सिल्वर धागों से भारी कढ़ाई की जाती है। शादी और रिसेप्शन पर ये बहुत रॉयल और ग्रैंड लुक देने के लिए परफेक्ट है। साथ ही लहंगे और ब्राइडल ड्रेस के साथ शानदार मैच होगी।
अचकन स्टाइल शेरवानी
अचकन स्टाइल शेरवानी क्लासिक और एलिगेंट डिजाइन है। इसमें कम कढ़ाई और सिंपल पैटर्न होता है। अगर आप चाहती हैं कि दामादजी रिसेप्शन और एंगेजमेंट में परफेक्ट लगें तो ये एकदम अच्छी चॉइस है। ऐसे पीस हर उम्र के लोगों पर अच्छे लगते है।
34
ब्रॉकेड शेरवानी और फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी शेरवानी डिजाइन
ब्रॉकेड शेरवानी डिजाइन
ब्रॉकेड फैब्रिक की शेरवानी दामाद को बेहद रिच और एलिगेंट लुक देती है। गहरे रंग जैसे मरून, नेवी ब्लू या बॉटल ग्रीन इसमें बहुत अच्छे लगते हैं। समर की शादी के लिए भी ये परफेक्ट है और फोटो में बहुत शानदार दिखती है।
फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी शेरवानी
फ्लोरल कढ़ाई वाली शेरवानी आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें फूलों के डिजाइन से शेरवानी को स्टाइलिश बनाया जाता है। मॉडर्न और फैशनेबल स्टाइल में ये डे वेडिंग के लिए बेस्ट है।
44
इंडो-वेस्टर्न और लेयर स्टाइल शेरवानी डिजाइन
इंडो-वेस्टर्न शेरवानी डिजाइन
अगर दामाद को मॉडर्न स्टाइल पसंद है, तो इंडो-वेस्टर्न शेरवानी अच्छा विकल्प है। इसमें पारंपरिक और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मिश्रण होता है। स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक के लिए यंग ग्रूम्स के बीच ऐसे डिजाइंस काफी ट्रेंड में हैं। इसे शादी और पार्टी दोनों में पहन सकते हैं।
लेयर स्टाइल शेरवानी
इस डिजाइन में शेरवानी के ऊपर जैकेट जैसी लेयर होती है, जिससे लुक और ज्यादा स्टाइलिश बन जाता है। इसे पहनकर बिल्कुल डिजाइनर लुक आता है। ये मॉडर्न वेडिंग के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।