Short Cotton Kurti: स्टाइल+ कम्फर्ट देंगी 300 रु की 5 शॉर्ट कॉटन कुर्ती, जींस संग लगेंगी Cool

Published : Mar 26, 2026, 01:30 PM IST
Short Cotton Kurti

सार

Short cotton kurti designs: गर्मियों में जींस के साथ पहनने के लिए 5 स्टाइलिश शॉर्ट कॉटन कुर्ती डिजाइन देखें। फ्लोरल, ब्लॉक प्रिंट, ए-लाइन और हाई-लो स्टाइल से पाएं कूल, कम्फर्टेबल और ट्रेंडी समर लुक।

गर्मियों के मौसम में शॉर्ट कॉटन कुर्तियों का ट्रेंड बढ़ जाता है। कॉलेज से लेकर आउटिंग के लिए सूती कुर्तियों की खूब खरीददारी होती है। इस गर्मी आप सिंपल कॉटन कुर्ती खरीदने के बजाय उसमे कुछ अलग डिजाइंस जोड़ें। ऐसी कुर्तियों को जींस के साथ पहन आपका ओवरऑल लुक कूल दिखेगा। जानिए ऐसी कुर्तियों के बारे में जो आप आसनी से 300 रु के अंदर खरीद सकते हैं। अगर मन हो तो डिजाइन दिखाकर दर्जी से बनवा लें। 

लटकन डिटेलिंग शॉर्ट कॉटन कुर्ती

कॉटन शॉर्ट कुर्ती खरीद रहे हैं, तो सिंपल के बजाय लटकन वाली कुर्ती खरीदें। आपको डिफरेंट कलर में लटकन कुर्तियां मिल जाएंगी, जिनमें कुर्ती के बॉटम के साथ ही फ्रंट नेकलाइन के पास भी लटकन दी रहती है। अगर आप चाहे तो कम या ज्यादा लटकन वाली कुर्तियां पसंद कर सकती हैं। इसे ब्लू जींस या लेगिंग के साथ पेयर करें।

डीप बैक लेस बॉर्डर शॉर्ट कॉटन कुर्ती

कुर्ती के पीछे डीप बैक और सफेद लेस टाइ दी गई है, जो कुर्ती को काफी स्टाइलिश और मॉडर्न लुक दे रही है। आप ऐसी कुर्ती के बॉर्डर में पॉम पॉम लटकन भी चुन सकती हैं, जो सुंदर दिखती हैं। साथ में ब्लू जींस जरूर के साथ पेयर करें। आपको ऐसी कुर्ती 300 रु के अंदर अमेजन, मीशो आदि वेबसाइट में मिल जाएंगी। 

स्क्वायर नेकलाइन कुर्ती डिजाइन 

फ्लोरल डिजाइन की शर्ट कॉटन कुर्ती में आप स्क्वायर नेकलाइन चुन सकती हैं। अगर आपकी गर्दन छोटी है, तो ऐसे में गर्दन को बड़ा दिखाने के लिए स्क्वायर नेकलाइन कुर्ती पसंद करें। इसमें आपको लाइट कलर चुनने चाहिए। जींस या ट्राउजर के साथ ऐसी कुर्तियां पसंद की जा सकती हैं।

और पढ़ें: जयपुर के 4 बाजारों में मिलेगी राजस्थानी जूती से स्कर्ट और साड़ी सबकुछ, खाने के लिए ये गलियां है मशहूर

वी नेकलाइन कुर्ती डिजाइन

फ्लोरल पट्टी से लेकर जरी और सीक्वेन वर्क वाली कॉटन शॉर्ट कुर्तियां भी आप 300 से 500 रु के अंदर ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ऐसी कुर्तियों में फुल स्लीव्स अच्छे लगते हैं। 

फ्लोरल प्रिंट शॉर्ट कुर्ती डिजाइन

आप फ्लोरल डिजाइन वाली सिंपल और सोबर कुर्ती पहन अपने समर लुक को इनहेंस कर सकती हैं। फ्लोरल डिजाइन कुर्ती का फ्रंट स्वीस्टहार्ट नेकलाइन रखें ताकि कुर्ती फैशनेबल लगे।

और पढ़ें: Navmi Foot Mehndi: नवमी पूजन के लिए 7 मिनी फुट मेहंदी डिजाइन, पैरों की खूबसूरती बढ़ाएं मिनटों में

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

1500 Sq Ft घर भी लगेगा बंगले जैसा, Victorian Style Sofa Set से दें ड्राइंग रूम को रॉयल और लग्जरी लुक
Bengali Look Makeup: कन्या पूजन में पाएं परफेक्ट बंगाली लुक, ट्राई करें ये मेकअप स्टाइल