
Shreya Ghoshal Fashion: बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। श्रेया घोषाल न सिर्फ अच्छा गाना गाती है बल्कि खुद को बेहतरीन तरीके से एक्सप्लोरर भी करती हैं। श्रेया जैसे आउटफिट्स पहन कोई भी कर्वी गर्ल कमाल लगेगी। जन्मदिन के खास मौके पर आप सिंगर श्रेया घोषाल से इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहन खूब तारीफ पा सकती हैं। जानिए श्रेया घोषाल जैसे इंडो वेस्टर्न ड्रेस के बेहतरीन लुक्स के बारे में।
अगर आप किसी खास मौके पर लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो श्रेया घोषाल की तरह एंब्रॉयडरी स्कर्ट को लॉन्ग केप के साथ पहन सकती हैं। आपको इसके साथ क्रॉप एंब्रॉयडरी टॉप पहनी होगी। अगर आपका फिगर स्लिम नहीं है तो भी आप इस तरह की ड्रेस पहन कर क्लासी लग सकती हैं।
श्रेया घोषाल ने आइवरी साटन की टॉप के साथ कलरफुल एंब्रॉयडरी स्कर्ट कैरी की है। स्कर्ट के नीचे बॉर्डर में कटआउट लुक दिया गया है। हैवी स्कर्ट आप किसी भी खास फंक्शन में पहन सकती हैं। ये आपको रॉयल लुक देगा। आप इसके साथ हल्की ज्वेलरी पहन खूब सुंदर दिख सकती हैं।
अगर आपको इंडो वेस्टर्न स्टाइल में सजना पसंद है तो श्रेया घोषाल का शरारा लुक जरूर रीक्रीएट करें। श्रेया घोषाल ने येलो कलर के शरारा के साथ वन साइड का शोल्डर लॉन्ग कुर्ती पहनी है। आप भी बिना दुपट्टे के ऐसा लुक अपना सकती हैं। चाहे तो एंब्रायडरी कुर्ती चुनें।