
Floral Hairstyle for Women: सावन का महीना सिर्फ हरे रंग की चूड़ियों और साड़ियों का नहीं, बल्कि फूलों की खुशबू से अपने लुक को खास बनाने का भी समय है। खासकर मोगरा और चमेली का गजरा हर ट्रेडिशनल आउटफिट में ऐसी ताजगी जोड़ देता है, जो महंगे हेयर एक्सेसरीज भी नहीं दे पाते। अच्छी बात यह है कि गजरा सिर्फ लंबे बालों पर ही नहीं, बल्कि बॉब कट, शोल्डर लेंथ और मीडियम हेयर पर भी उतना ही खूबसूरत लगता है। अगर इस सावन आप कुछ अलग लेकिन बेहद एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो इन आसान गजरा हेयरस्टाइल्स को जरूर ट्राई करें।
अगर आपके बाल मीडियम या लंबे हैं, तो गर्दन के पास एक सिंपल लो बन बनाएं और उसके चारों तरफ गोल आकार में मोगरे का गजरा लगाएं। यह क्लासिक स्टाइल मंदिर दर्शन, हरियाली तीज या सावन सोमवार की पूजा के लिए बेहद ग्रेसफुल लगता है। इसके साथ छोटी बिंदी और झुमके आपके पूरे लुक को निखार देंगे।
छोटे बालों में पूरा गजरा लगाने की जरूरत नहीं होती। बस बालों को हल्का ट्विस्ट करके पीछे पिन करें और आधे चांद की तरह छोटा गजरा एक तरफ लगा दें। यह स्टाइल बेहद फ्रेश और मॉडर्न दिखता है। कॉटन साड़ी या सिंपल सूट के साथ यह लुक खास तौर पर बहुत आकर्षक लगता है।
अगर आपको चोटी बनाना पसंद है, तो साइड ब्रेड बनाकर उसके ऊपरी हिस्से पर छोटे-छोटे गजरे के फूल पिन कर दें। पूरा गजरा लगाने के बजाय यह स्टाइल ज्यादा हल्का और यूनिक नजर आता है। दिन की पूजा या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।
ये भी पढ़ें- ऑफिस से संसद तक छा जाता है इन साड़ियों का जलवा, महिला MLA भी करती हैं सबसे ज्यादा पसंद
जो महिलाएं खुले बाल रखना पसंद करती हैं, वे बालों के ऊपरी हिस्से को हाफ-अप स्टाइल में बांधें और जहां रबर बैंड लगाया हो, वहीं छोटा-सा गजरा लगा दें। इससे बाल खुले भी रहेंगे और ट्रेडिशनल टच भी मिलेगा। यह स्टाइल युवा लड़कियों पर बेहद खूबसूरत लगता है।
ये भी पढ़ें-इस सावन हाथों को दें नेचुरल रंग, वायरल मेहंदी ट्रिक हो रही है खूब पसंद
अगर आप बिल्कुल नेचुरल और सॉफ्ट लुक चाहती हैं, तो हल्का मैसी बन बनाकर उस पर ढीले अंदाज में गजरा लगाएं। यह स्टाइल बिल्कुल बनावटी नहीं लगता और चेहरे को बेहद सॉफ्ट लुक देता है। सिल्क, ऑर्गेंजा या कॉटन साड़ी के साथ यह हेयरस्टाइल सावन की पूजा, कथा या शाम की आरती के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा।
सिंपल लो पोनीटेल भी गजरे के साथ बेहद एलिगेंट दिख सकती है। पोनीटेल के बेस पर पतला मोगरा गजरा लपेट दें। यह हेयरस्टाइल उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जिन्हें जल्दी तैयार होना हो लेकिन लुक में ट्रेडिशनल चार्म भी चाहिए।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.