Sliding Window Designs: छोटे घरों के लिए स्पेस सेविंग स्लाइडिंग विंडो डिजाइन

Published : Feb 04, 2026, 10:00 AM IST

Best Sliding Window Ideas: आजकल घरों में स्लाइडिंग विंडो डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। ये खिड़कियां न सिर्फ घर को स्टाइलिश लुक देती हैं, बल्कि बेहतर वेंटिलेशन और नेचुरल लाइट भी देती हैं। आइए आपको दिखाते हैं लेटेस्ट स्लाइडिंग विंडो डिजाइन...

PREV
15
कैसी होती है स्लाइडिंग विंडो

स्लाइडिंग विंडो स्पेस सेविंग खिड़की होती है। जिसमें एयर वेंटिलेशन प्रॉपर होता है। साथ ही स्टाइलिश लुक भी घर को मिलता है। इसे खोलने के लिए आपको इसे स्लाइड करना होता है। इसमें एल्युमिनियम या यूपीवीसी फ्रेम होता है और इसके अंदर फाइबर के ग्लासेस लगे होते हैं। आप इस तरह की ट्रिपल स्लाइडिंग विंडो अपने ड्राइंग रूम के लिए चुन सकते हैं।

और पढ़ें- Iron Gate Loha Door Home: सिक्योरिटी संग राजसी ठाठ, घर के लिए लोहे का दरवाजा

25
वुडन फ्रेम स्लाइडिंग विंडो

अगर आप एलुमिनियम के स्लाइडिंग विंडो नहीं लेना चाहते और रस्ट फ्री ऑप्शन चुनना चाहते हैं, तो आप इस तरह से वुडन फ्रेम वाली स्लाइडिंग विंडो भी चुन सकते हैं। 4 कंपार्टमेंट स्लाइडिंग विंडो में बीच में ग्लास फ्रेम लगा हुआ है। इस तरह की खिड़कियां बेडरूम, बालकनी, ड्राइंग रूम या स्टडी रूम में अच्छी लगेगी।

35
लॉन्ग एल्युमिनियम फ्रेम विंडो डिजाइन

अगर आप अपने घर से बाहर का व्यू पूरी तरह से देखना चाहते हैं और घर को मॉडर्न लुक भी देना है, तो ये विंडो ऑप्शन बेस्ट है। जिसमें ऊपर से लेकर नीचे तक एक एल्युमिनियम का ब्लैक फ्रेम बना हुआ है और इसके बीच में फेब्रिकेशन ग्लास है। बंद होने पर भी इस विंडो से बाहर का व्यू क्लियर दिखता है और अगर आप इसे खोल देंगे, तो घर का वेंटिलेशन भी प्रॉपर रहेगा।

45
बेडरूम के लिए स्लाइडिंग विंडो डिजाइन

बेडरूम में आप इस तरह की केसमेंट स्लाइडिंग विंडो लगा सकते हैं। जिसमें अलग-अलग कंपार्टमेंट बनाए गए हैं और एल्युमिनियम की फ्रेमिंग है। आप अपनी इच्छा के अनुसार जो कंपार्टमेंट चाहे वो खोल सकते हैं। अगर आपके पूरे घर में रोशनी रहना चाहिए, तो सारे कंपार्टमेंट खोल दें। इस तरह की मॉडर्न डिजाइन विंडों आजकल घरों में काफी ट्रेंड में है

55
स्लाइडिंग विंडो डिजाइन फोटो

स्लाइडिंग विंडो में आप व्हाइट फ्रेम में कोलोनियल ग्रिल वाले विंडो डिजाइन चुन सकते हैं। ये घर को बहुत ही ओल्ड स्कूल और एसथेटिक लुक देती है। खासकर विदेश में इस तरह की विंडो खूब लगाई जाती है। ऐसे में आप अपने घर को फॉरेन जैसा लुक देने के लिए व्हाइट फ्रेम वाली विंडो ऑप्शन चुन सकते हैं।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories