Balcony Storage Furniture: छोटी बालकनी को स्टाइलिश और ऑर्गनाइज्ड बनाने के लिए मल्टी परपज स्टोरेज ऑटोमन, वॉल माउंटेड कैबिनेट, स्टोरेज बेंच सीट और मल्टीलेवल स्टोरेज फर्नीचर बेस्ट ऑप्शन हैं। कम बजट में बैठने और स्टोरेज दोनों की सुविधा पाएं।
आप छोटी बालकनी को कोजी लुक देने के लिए स्टोरेज बेंच फर्नीचर या Ottoman कारपेंटर से बनवा सकती हैं। ओपन स्टोरेज में आप छोटे सामान से लेकर रोजमर्रा की चीजें रख सकती हैं। थ्री सीटर सोफ फर्नीचर में जहां आप शाम की चाय की चुस्की ले पाएंगी वहीं कम स्पेस में सामान रखने की जगह भी तैयार हो जाएगी।
25
बालकनी स्टोरेज बेंच सीट
बालकनी स्टोरेज बेंच सीट दिखने में भले ही छोटी होती हो लेकिन स्टोरेज बहुत होता है। ऐसी बेंच सीट आप 2 सीटर या फिर 3 सीटर भी बनवा सकते हैं। आप कारपेंटर से कहकर 2 से तीन बेहतरीन डिजाइन चुन सकते हैं।
35
वॉल माउंटेड कैबिनेट
वॉल माउंटेड कैबिनेट की मदद से आप कम स्पेस में भी सुंदर बालकनी तैयार कर सकती हैं। ऐसी कैबिनेट में जरूरत पड़ने पर सामान रखें वरना दिवार में फोल्ड कर दें। ये देखने में खूबसूरत लगती है और आसानी से किसी भी बालकनी में बनवाई जा सकती है।
45
मल्टीलेवल स्टोरेज फर्नीचर
बेंच या Ottoman में आपको मल्टीलेवल स्टोरेज फर्नीचर का भी ऑप्शन मिलेगा, जिसमे आप विभिन्न लेवल में सामान रख सकते हैं। ऐसे स्टोरेज न सिर्फ दिखने में फैंसी होते हैं, बल्कि छोटी बालकनी को एलिगेंट लुक देते हैं।
स्टोरेज ऑटोमन आपको आसानी से 3 से 4 हजार के अंदर ऑनलाइन मिल जाएंगे। आपको बालकनी के पेंट और जगह के हिसाब से मल्टी परपज स्टोरेज ऑटोमन खरीदने चाहिए। ये दिखने में फैंसी होते हैं और बालकनी को बड़ा दिखाते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.