Small Room Decor: कई बार लोगों को लगता है कि छोटे कमरों में सजावट करना मुश्किल होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसे कई आइडियाज है, जिसने स्मॉल रूम्स को आलीशान लुक दिया जा सकता है। इससे घर आए मेहमानों पर खास इम्प्रेशन भी पड़ेगा और आप भी फील गुड करेंगे।
Small Room को आप शानदार तरीके से सजा सकते हैं। आप इन्हें छोटी-छोटी और सस्ती चीजों से डेकोर कर रूम को क्लासी और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। आइए, देखते हैं छोटे रूम को डेकोर करने के तरीके…
26
1. दीवारों पर लगाएं वॉल पेपर
अपने छोटे रूम को क्लासी लुक देने के लिए आप इसकी दीवारों पर वॉल पेपर लगा सकते हैं। आप अपनी पसंद का वॉल पेपर लगाकर रूम को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। वॉल पेपर की कई डिजाइन्स मार्केट में रीजनेबल रेट्स पर अवेलेबल हैं।
रूम छोटा है आप यहां पर कलरफुल वॉल सोफा स्टाइल कर सकते हैं। ये दीवार से लगा रहेगा और जगह भी नहीं घेरेगा। इससे कमरा शानदार दिखेगा और घर आने वाले गेस्ट भी अपकी पसंद की तारीफ करते नहीं थकेंगे।
46
3. डिफरेंट कुशन कवर और कॉर्नर की सजावट
अपने घर के छोटे लिविंग रूम के कॉर्नर को सजाकर भी इसे डिफरेंट लुक दे सकते हैं। कोने पर आप कई लंबे शोपीस या प्लांट पॉट भी रख सकते हैं। साथ ही सोफे पर कलरफुल कुशन कवर लगाकर रूम की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
56
4. वॉल पर फैमिली फोटोज का कोलाज
छोटे रूम में ज्यादा सजावट करने का ऑफ्शन नहीं होता है। ऐसे में आप दीवार पर अपनी फैमिली फोटोज का कोलाज बनाकर सजावट कर सकते हैं। आप डिफरेंट स्टाइल की फोटो फ्रेम में फैमिली की तस्वीरें लगा सकते हैं।
66
5. पेटिंग्स से सजाएं दीवार
अपने छोटे रूम की दीवारों पर आप पेंटिंग्स से भी सजावट कर सकते हैं। आप दीवार पर डिफरेंट सीनरी या फिर मांडना से भी डेकोरेशन सकते हैं। आपका रूम देखने पड़ोसी बार-बार आकर तांक झांक करेंगे।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.