Published : May 21, 2026, 05:15 PM ISTUpdated : May 21, 2026, 05:27 PM IST
Small Room Furniture Setting Ideas: कई बार छोटे ड्राइंग रूम में फर्नीचर सेट करना मुश्किल होता है। समझ नहीं आता है छोटे कमरे में सोफा या फिर अन्य डेकोरेटिव सामान कैसे सजाया जाए। हालांकि, इन्हें सजाने के कुछ आइडिया हैं, जिन्हें नीचे बता रहे हैं।
छोटे कमरों को भी आसानी और किफायती तरीके से सजाया जा सकता है। कुछ ऐसे आइडियाज हैं, जिनसे छोटे कमरे भी लग्जरी क्लास वाले नजर आएंगे। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल..
26
1. छोटे रूम के लिए यूनिक स्टाइल
अगर आपका रूम छोटा है तो आप दीवार से सटाकर पतला लंबा लकड़ी का पटा लगा सकते हैं। इस पर आप गद्दा बिछाकर इसे कवर कर सकते हैं। रूम को और क्लासी लुक देना है तो आप डिफरेंट कलर के कुशन भी इसपर लगा सकते हैं। ओवरऑल आपका रूम बेहतरीन लगेगा।
छोटे रूम में आप बड़ा सोफा सेट नहीं कर सकते हैं। इसलिए आप सिम्पल छोटा सोफा से रूम की सजावट करें। सोफा पर कवर या कुशन लगाकर इसे और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। साथ ही साइड में छोटा टेबल लगाकर इसपर लैम्प रख सकते हैं। इससे घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन पड़ेगा।
46
3. छोटे रूम में लगाए मोटा गद्दा
अगर आपके छोटे रूम में सोफा लगाने की गुंजाइश नहीं है तो यहां आप जमीन पर मोटा गद्दा भी बिछा सकते हैं। गद्दे पर अपनी पसंद की चादर बिछाएं। साथ ही इसे और ज्यादा डेकोरेट करने के लिए रंग-बिरंगे कुशन भी लगा सकते हैं। साथ में आर्टिफिशयल प्लांट्स से सजावट कर सकते हैं।
56
4. छोटी चौकी लगाकर करें सजावट
छोटे रूम में आप सोफा की जगह छोटी चौकी भी लगा सकते हैं। इससे रूम का लुक एकदम बदला-बदला सा नजर आएगा। आप चौकी पर कलरफुल चादर बिछाकर इसे और शानदार लुक दे सकते हैं। दीवार पर फोटोज से सजावट भी की जा सकती है। साथ ही साइड में ग्रीन प्लांट्स भी रख सकते हैं।
66
5. एल शेप सोफा लगाएं
छोटे रूम में आप पतला एल शेप वाला सोफा भी सेट कर सकते हैं। इससे रूम की रंगत बदल जाएगी। सोफा पर आप मैचिंग कवर और कुशन से डेकोरेशन कर सकते हैं। साइड टेबल भी लगा सकते हैं। इस तरह के सोफे रूम को अलग को लुक देते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.