
पानी की टंकी की सफाई करना हमेशा से एक मुश्किल टास्क और समय लेने वाला काम है। सफाई के लिए अक्सर टंकी के अंदर उतरना पड़ता है, जिससे फिसलने, गंदे पानी के कॉनटेक्ट में आने और इन्फैक्शन का खतरा भी रहता है। अब बाजार में ऐसे स्मार्ट गैजेट्स आ गए हैं जो इस परेशानी को काफी हद तक आसान बना देते हैं। Water Tank Cleaner with Telescopic Aluminium Pole & Hose और समर्सिबल वॉटर पंप की मदद से आप बिना टंकी के अंदर उतरे ही गंदगी साफ कर सकते हैं और जमा पानी को बाहर निकाल सकते हैं। ये गैजेट्स घरों, अपार्टमेंट्स और छोटे बिजनेस के लिए यूजफुल हैं।
टेलीस्कोपिक एल्युमीनियम पोल और होज़ के साथ पानी की टंकी साफ़ करने वाला गैजेट में लंबा एडजस्टेबल एल्युमिनियम पोल और फ्लेक्सिबल होज़ दी जाती है। इसकी मदद से टंकी के हर कोने तक पहुंचना आसान हो जाता है। ब्रश और पानी के प्रेशर से दीवारों पर जमी काई, मिट्टी और गंदगी को साफ किया जा सकता है, जबकि व्यक्ति को टंकी के अंदर उतरने की जरूरत नहीं पड़ती।
टंकी की सफाई के दौरान सबसे पहले गंदा पानी निकालना जरूरी होता है। इसके लिए समर्सिबल वॉटर पंप यूजफुल है। यह पंप टंकी में जमा पानी को तेजी से बाहर निकालता है, जिससे सफाई करना आसान होता है। छोटे और बड़े दोनों आकार की टंकियों में इसका यूज किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए आ गए सुपर क्यूट हैंड बैग्स, देखते ही खरीदने का करेगा मन
इन स्मार्ट गैजेट्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सफाई का समय काफी कम हो जाता है। जहां पहले घंटों की मेहनत लगती थी, वहीं अब कम समय में बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। साथ ही टंकी के अंदर उतरने की जरूरत न होने से दुर्घटना और इनफैक्शन का जोखिम भी कम हो जाता है।
वॉटर टैंक क्लीनर खरीदते समय उसकी पोल की लंबाई, होज़ की क्वालिटी और ब्रश की मजबूती जरूर चैक करें। वहीं समर्सिबल पंप लेते समय उसकी क्षमता, पानी निकालने की स्पीड और बिजली की खपत पर भी ध्यान दें। सही उपकरण चुनने से टंकी की रेगुलर सफाई आसान हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- बिना इंजेक्शन, बिना महंगे ट्रीटमेंट... चाइनीज बोजीन थेरेपी से पाएं यंग और ग्लोइंग स्किन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.