वीजा का झंझट नहीं, करें भारत से सिर्फ 75 मिनट की दूरी पर स्थित इस देश की सैर !

Published : Sep 02, 2024, 01:28 PM IST
sri lanka

सार

Sri Lanka tourist attractions for Indians: क्या आप विदेश यात्रा का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट कम पड़ रहा है? श्रीलंका आपका इंतज़ार कर रहा है! वीज़ा की ज़रूरत नहीं, चेन्नई से 75 मिनट की उड़ान में पहुँचें ये देश और अनोखे अनुभव का आनंद लें।

ट्रेवल डेस्क। जब बात घूमने की आती है तो जिंदगी में हर कोई एक बार विदेश जरूर जाना चाहता है। अगर आप भी फॉरेन ट्रिप प्लान करना चाहते हैं लेकिन बजट के साथ छुट्टियां कम पड़ रही हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार तो प्लान वीजा की वजह से भी कैसिंल हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे। जहां घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं यहां पर केवल 75 मिनट में पहुंचा जा सकता है। ऐसे में कम पैसों में भी विदेश की ट्रिप प्लान की जा सकती है।

दरअसल, ये देश कोई और नहीं बल्कि भारत का पड़ोसी मु्ल्क श्रीलंका है। इस देश की नेचुरल ब्यूटी निहारने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। भारत से भी लाखों लोग हर साल श्रीलंका जाता है। दोनों देशों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए इंडिगो (Indigo) ने डायरेक्ट सेकंड फ्लाइट शुरू की है। जो चेन्नई से सीधे जाफना जाएगी। वैसे तो श्रीलंका पहुंचने पर लगभग 3 घंटे का वक्त लगता है हालांकि ये फ्लाइट सफर को 75 मिनट तक कम देगी। जिससे यात्री मात्र ढेड़ घंटे में श्रीलंका पहुंच सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका की राजधानी कोलंबों से बाद एयरलाइन का दूसरा गंतव्य और 34वां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य है। एयरलाइन्स ने बढ़ती मागों को पूरा करने के लिए ये कदम बढ़ाया। बीते कुछ महीनों में 21 हजार से ज्यादा यात्रियों ने श्रीलंका के लिए फ्लाइट बुक की।ऐसे में अगर आप भी श्रीलंका जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

1) अनुराधापुरा शहर ( Anuradhapura)

श्रीलंका जा रहे हैं तो अनुराधापुरा शहर जाना न भूलें। ये शहर 2 हजार साल पुराना है। यहां पर श्रीलंका के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से जुड़ी कई चीजों का दीदार कर सकते हैं। यहां पर कई किले और पुरानी इमारते भी स्थित हैं। जानकारी के मुताबिक, प्राचीन काल में ये शहर श्रीलंका की राजधानी हुआ करता था। । यह बौद्ध धर्म की मुख्य शाखाओं में से एक थेरवाद बौद्ध धर्म का एक प्रमुख केंद्र था।

2) जाफना (Jaffna)

श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में स्थित जाफना तमिल प्रभावित शहर है। जहां पर तमिल विरासत से जुड़े तथ्य देखने को मिलते हैं। अगर इतिहास में दिलचस्पी है तो यहां आ सकते हैं। जाफना कई प्राचीन हिंदू मंदिरों का केंद्र भी है। यहां रंग-बिरंगे बाजार, अनूठी संस्कृति मनमोह लेती हैं। अगर जाफना आ रहे हैं तो स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना न भूलें।

3) एला रॉक ( Ella Rock)

वैसे तो पूरा श्रीलंका प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नमूना है। अगर आप भी नेचर लवर हैं तो इस द्वीप देश स्थित एला रॉक का दीदार जरूर करें। यहां पर ट्रेकिंग का अनुभव भी ले सकते हैं। एला रॉक से हरे-भरे चाय के बागानों, खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों के शानदार देखने को मिलता है। यहां पर अक्सर टूरिस्ट की भीड़ रहती है।

4) नक्कल्स माउंटेन रेंज (Knuckles Mountain)

नक्कल्स माउंटेन रेंज यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। वहीं जो ट्रैकिंग करना पसंद करते हैं। वह इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें। यहीं हमेशा मौसम ठंडा रहता है। यहां से ताड़ के जंगल, जंगली जानवरों की अद्भुत प्रजातियां देख सकते हैं। अगर बिजी लाइफ से वक्त निकालकर शांति वाली जगह जाने चाहते हैं तो इसे विजट करें। ये श्रीलंका का सबसे कम क्राउड प्लेस है।

5) त्रिंकोमाली (Trincomalee)

श्रीलंका में एक से बढ़कर एक बीच हैं। अगर आप समुद्र की असली खूबसूरती निहारना चाहते हैं तो त्रिंकोमाली घूम आएं। यहां पर बीचों में वॉटर एक्टिविटी, धरोहर स्थल और फोर्ट फ्रेडरिक जैसे कई ऐतिहासिक जगहें हैं। जिन्हें आप घूम सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बैंकॉक क्यों है भारतीयों का पसंदीदा पर्यटन स्थल? जानें कुछ दिलचस्प वजह

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Handmade Crosia Handbag: क्रोशिया हैंडबैग-पर्स डिजाइंस, खरीदें रेगुलर यूज प्रीमियम बैग
वॉल हैंगिंग शोपीस आइटम, पुराने घर को 7 चीजों से दें रिच होम डेकोर