Home Staircase Decor: घर की सीढ़ियां अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं, जबकि सही डेकोरेशन से यही जगह पूरे घर का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन सकती है। अगर आप भी अपने घर की इनडोर सीढ़ियों को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो लाइट और शोपीस के ये 7 डिजाइन जरूर ट्राई करें।
घर के अंदर बनी सीढ़ियों को डेकोरेट करके आप उसे ऐसी जगह बना सकते हैं, जहां फोटोशूट करा सकते हैं, रील बना सकते हैं। वहां मौजूद वॉल और सीढ़ी के रेलिंग को आप स्मार्ट तरीके से यूज भी कर सकते हैं। तो चलिए बताते हैं, कैसे आप अपने घर की सीढ़ियों का खुद ही इंटीरियर कर सकते हैं, इस आर्टिकल को पढ़कर।
26
प्लांट, फ्रेम और फ्रेम मिरर का करें यूज
घर में बनी सीढ़ियों के वॉल और साइड पोर्सन को आप बेहद खूबसूरत तरीके से सजा सकते हैं। आप इंडोर प्लांट सीढ़ियो पर कुछ इस तरह रखें। वॉल पर आप पर्सनलाइज्य या फिर आर्ट वर्क फोटो फ्रेम का क्लस्टर बनाएं। नीचे की तरह वुड फ्रेम मिरर को लगाएं। इस तरह से अगर आप अपने स्टेयर को डेकोर करते हैं, तो जो आएगा वो तारीफ किए बैगर नहीं रह पाएगा।
36
मेटल बर्ड को वॉल पर लगाएं
अगर आप अपने सीढ़ियो को सटल और मिनिलिस्टिक लुक देना चाहते हैं, तो फिर मेटल बरड कुछ इस तरह से प्लेस कर सकते हैं। मार्केट में इस तरह के डेकोरेटिव पीस आपको 1000 रुपए के अंदर मिल जाएंगे। अच्छी क्वालिटी के लिए थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।
46
मोल्डिंग विद लाइट
मोल्डिंग के साथ लाइट लगाने से सीढ़ियों की दीवारें बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आती हैं। यह डिजाइन दीवार को गहराई और रॉयल लुक देता है। हल्की LED लाइट्स मोल्डिंग की खूबसूरती को और उभारती हैं। खासकर रात में यह डेकोर पूरे एरिया को आकर्षक बना देता है।
56
डेकोरेटिव प्लेट्स विद प्लांट्स
सीढ़ियों की दीवार पर रंग-बिरंगी डेकोरेटिव प्लेट्स लगाकर इसे बेहद आकर्षक बनाया गया है। नीचे स्टेप्स पर रखे हरे-भरे पौधे इस जगह को फ्रेश और नेचुरल लुक देते हैं। यह डेकोर घर की सीढ़ियों को एक यूनिक और आर्टिस्टिक स्टाइल देता है।
अगर आप अपने सीढ़ी के वॉल को कलरफुल और थीम बेस्ड बनाना चाहते हैं, तो वॉल पेपर लगा सकते हैं। आज कल मार्केट में कई तरह के वॉल पेपर मौजूद हैं, जिसे आप अपनी सीढ़ियों के वॉल पर लगा सकते हैं। आप कस्टमाइज भी करा सकते हैं। 3-6 हजार तक का खर्चा आता है, लेकिन सालो-साल ब्यूटी इसकी बनी रहती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.