Steel Glass Craft: पुराने स्टील ग्लास को न करें खराब, बनाएं कैंडल होल्डर से लेकर लैंप तक

Published : May 11, 2026, 08:00 PM IST
DIY steel glass decor

सार

DIY Steel Glass Craft: पुराने स्टील ग्लास को फेंकने की बजाय उनसे खूबसूरत DIY होम डेकोर आइटम्स बनाएं। कैंडल होल्डर, फ्लावर वास, मिनी लैंप और पेन स्टैंड जैसे क्रिएटिव आइडियाज से घर को दें मॉडर्न और स्टाइलिश लुक।

Steel Glass Uses at Home: किचन में स्टील ग्लास का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। लेकिन कुछ समय बाद ये स्टील ग्लास या तो पुराने हो जाते हैं या हल्के खराब दिखने लगते हैं या फिर एक्स्ट्रा पड़े रहते हैं। ऐसे में इन्हें फेंकने या किसी को देने की बजाय आप इनसे कई क्रिएटिव क्राफ्ट आइटम्स बना सकते हैं। थोड़ी सी सजावट और क्रिएटिविटी की मदद से साधारण स्टील ग्लास भी घर की सुंदरता बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

स्टील ग्लास से बनाएं पेन पेंसिल होल्डर

स्टील ग्लास की मदद से आप बच्चों के लिए सुंदर पेन पेंसिल होल्डर बना सकते हैं। इसके लिए स्टील के गिलास को रंगीन पेंट से सजाएं। ऊपर से लेस, स्टोन या जूट की रस्सी लगाकर इसे और आकर्षक बनाएं। इसे स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर रखा जा सकता है।

और पढे़ं- Plastic Glass Reuse Ideas: पार्टी के बचे प्लास्टिक ग्लास से बनाएं 5 स्टाइलिश डेकोर आइटम, हर कोई करेगा तारीफ

गार्डन डेकोरेशन के रूप में करें इस्तेमाल

स्टील ग्लास को उल्टा हैंग करके आप गार्डन डेकोरेशन भी तैयार कर सकते हैं। चाहें तो नीचे से स्टील ग्लास को कट करके पेटल्स जैसा डिजाइन दें, फिर उसे पेंट करें और गार्डन में शोपीस की तरह सजाएं। यह आपके गार्डन को यूनिक और क्रिएटिव लुक देगा।

फ्लावर वास बनाएं

स्टील ग्लास पर ऐक्रेलिक पेंट करें या उस पर मंडला आर्ट डिजाइन बनाएं। इसके बाद उसमें ताजे या आर्टिफिशियल फूल सजाएं। यह घर को मॉडर्न और एलिगेंट लुक देता है।

कैंडल होल्डर के रूप में करें इस्तेमाल

छोटे स्टील ग्लास का इस्तेमाल कैंडल होल्डर के रूप में भी किया जा सकता है। इसमें टी लाइट कैंडल रखें और चाहें तो ग्लास पर छोटे-छोटे कटवर्क डिजाइन बनाएं। इससे बेहद मॉडर्न और एस्थेटिक लुक मिलता है।

मिनी लैंप या लाइट डेकोर बनाएं

स्टील के गिलास में छोटी LED या फेयरी लाइट्स लगाकर मिनी लैंप तैयार किया जा सकता है। इसे सीलिंग पर हैंग करें या डेस्क पर रखें। यह नाइट डेकोरेशन के लिए शानदार ऑप्शन है और कमरे को कोजी लुक देता है।

स्टील ग्लास डेकोरेशन से पहले ध्यान रखें 

स्टील ग्लास को डेकोरेट करने से पहले इसे अच्छी तरह से साफ कर लें। आप इसमें स्प्रे पेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे फिनिश ज्यादा सुंदर आती है। पानी वाले प्लांट्स के लिए अंदर प्लास्टिक लाइनिंग आप लगाएं। स्टील ग्लास की सजावट के लिए एक्रेलिक पेंट, जूट रस्सी, स्टोन, मंडला आर्ट जैसे डिजाइन परफेक्ट रहेंगे।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

किड्स रूम अलमारी बुकशेल्फ डिजाइन, 6 लुक बचाएंगे पेंट का खर्चा
Baby Girl Footwear: बेबी गर्ल के लिए सैंडल डिजाइन, अंडर-500 में खरीदें फैंसी फुटवियर