Study Table Designs for Kids: बच्चों के लिए स्मार्ट स्टडी टेबल डिजाइन, फोकस+क्रिएटिविटी दोनों बढ़ाएं

Published : Apr 11, 2026, 06:30 PM IST
Study Table Designs for Kids

सार

Modern Study Table Designs for Kids and Students: बच्चों के लिए छोटे कमरे में फिट होने वाले 5 बेहतरीन स्टडी टेबल डिजाइन देखें। ये स्मार्ट सेटअप फोकस, कंसंट्रेशन और क्रिएटिविटी बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे पढ़ाई आसान और मजेदार बनती है।

Best Study Table Designs for Kids: पढ़ाई करने के लिए स्टडी टेबल शानदार हो, तो बच्चों में पढ़ाई करने की चाह भी डबल हो जाती है। यहां देखिए बच्चों के लिए 5 लेटेस्ट स्टडी टेबल और चेयर डिजाइन जो उनकी पढ़ाई को मजेदार बनाने के साथ, फोकस बढ़ाने में मदद कर सकता है। सही और स्मार्ट स्टडी टेबल सेटअप से बच्चे में पॉजिटिविटी और कंसंट्रेशन बढ़ता है और वे मजे लेकर पढ़ाई करते हैं। देखिए मॉर्डन स्टडी टेबल के लेस्टेस्ट डिजाइन।

हाउस-शेप स्टडी टेबल डिजाइन

ये वाला डिजाइन ऊपर से छोटे घर जैसा दिखता है। बच्चे को लगता है कि उसका खुद का स्टडी कॉर्नर है। इससे पढ़ाई खेल जैसी लगती है, बोरियत नहीं होती। छोटे-छोटे शेल्फ में सामान रखने से सब ऑर्गनाइज रहता है। ऐसे स्टडी टेबल से बच्चे को अपनापन और मजा दोनों मिलता है, जिससे वो खुद बैठकर पढ़ना चाहता है।

मॉडर्न LED और सॉफ्ट लाइट वाला स्टडी टेबल डिजाइन

इसमें पीछे लाइटिंग और साफ-सुथरा सेटअप है। आंखों पर जोर नहीं पड़ता, खासकर शाम की पढ़ाई में। माहौल थोड़ा कूल लगता है, जैसे बड़ा स्टडी रूम हो। कम रोशनी की वजह से ध्यान नहीं भटकता और बच्चा ज्यादा देर तक फोकस कर पाता है।

सॉफ्ट पेस्टल स्टडी टेबल डिजाइन

ये थोड़ा सॉफ्ट और क्यूट टाइप है। जो बच्चे कलरफुल और सुंदर चीजें पसंद करते हैं, उनके लिए परफेक्ट। पढ़ते समय मूड अच्छा रहता है, स्ट्रेस कम होता है। पॉजिटिव वाइब देता है, जिससे बच्चा खुश मन से पढ़ता है।

वुडन + इंडस्ट्रियल थोड़ा मैच्योर लुक स्टडी टेबल डिजाइन

इसमें लकड़ी और डार्क टोन का इस्तेमाल है। बड़े बच्चों यानी क्लास 6+ या टीनएजर्स के लिए अच्छा है। ज्यादा मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला। सीरियस स्टडी वाला फील देता है, जिससे बच्चा पढ़ाई को लेकर जिम्मेदार बनता है।

क्रिएटिव और डेकोरेटिव स्टडी टेबल डिजाइन

इसमें डेकोरेशन, पिन बोर्ड और क्रिएटिव स्पेस है। बच्चा अपनी ड्राइंग, नोट्स, टाइम टेबल लगा सकता है। पढ़ाई + क्रिएटिविटी दोनों साथ चलती हैं। बच्चा खुद अपनी जगह डिजाइन करता है, इससे पढ़ाई में इंटरेस्ट बढ़ता है।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

अक्षय तृतिया पर हाथों में लगाएं ज्वेलरी मेहंदी, 6 डिजाइन है क्लासी
Kanjivaram Saree Reuse Ideas: पुरानी सिल्क साड़ी से बच्चों के लिए बनाएं रॉयल साउथ इंडियन लहंगा