Bed Headboard Designs: राउंड-स्क्वायर नहीं, ट्रेंड में हैं ये 5 बेडहेड डिज़ाइन, जो देंगे सिंपल से रूम को लग्जरी लुक

Published : Apr 07, 2026, 05:00 PM IST

Trendy Bedhead Designs: अपने बेडरूम को दें नया और स्टाइलिश लुक इन 5 ट्रेंडी बेडहेड डिज़ाइनों के साथ। अपहोल्स्टर्ड, वुडन, कैन, वॉल पैनल और मेटल डिज़ाइन से जानें कैसे सिंपल रूम को बनाएं लक्ज़री और क्लासी स्पेस।

PREV
16

आज के समय में बेडरूम सिर्फ सोने की जगह नहीं, बल्कि आपके पर्सनल स्टाइल और टेस्ट का रिफ्लेक्शन बन चुका है। ऐसे में बेडहेड का डिज़ाइन आपके कमरे की पूरी लुक को बदल सकता है। एक सही बेडहेड न सिर्फ बेड को अट्रैक्टीव बनाता है, बल्कि पूरे स्पेस को लक्ज़री और क्लासी फील देता है। अगर आप अपने सिंपल रूम को भी स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो ये 5 ट्रेंडी बेडहेड डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन साबित हो सकते हैं।

26

अपहोल्स्टर्ड बेडहेड डिज़ाइन

अगर आप सॉफ्ट और एलिगेंट लुक चाहते हैं, तो अपहोल्स्टर्ड बेडहेड एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें फैब्रिक या वेलवेट का इस्तेमाल होता है, जो न सिर्फ आरामदायक होता है बल्कि रॉयल टच भी देता है। ये डिज़ाइन मॉडर्न और क्लासिक दोनों स्टाइल में फिट बैठता है।

36

वुडन मिनिमल बेडहेड

नेचुरल और सॉफिस्टिकेटेड लुक के लिए वुडन बेडहेड आजकल काफी ट्रेंड में हैं। सिंपल स्ट्रेट लाइन्स और क्लीन फिनिश वाला डिज़ाइन आपके कमरे को शांत और एलिगेंट फील देता है। यह डिज़ाइन खासकर मिनिमलिस्ट और स्कैंडिनेवियन थीम के लिए परफेक्ट है।

46

कैन या रतन बेडहेड डिज़ाइन

अगर आप कुछ यूनिक और नेचुरल चाहते हैं, तो कैन या रतन बेडहेड ट्राई करें। इसका हल्का और टेक्सचर्ड लुक आपके कमरे को फ्रेश और ट्रेंडी बनाता है। यह खासकर बोहो (Boho) और इको-फ्रेंडली डेकोर के लिए शानदार विकल्प है।

56

वॉल-माउंटेड पैनल बेडहेड

यह एक मॉडर्न और स्पेस-सेविंग डिज़ाइन है, जिसमें बेडहेड दीवार पर पैनल के रूप में लगाया जाता है। आप इसमें अलग-अलग टेक्सचर जैसे वुड, फैब्रिक या लेदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिज़ाइन छोटे कमरों को भी बड़ा और स्टाइलिश दिखाता है।
इसे भी पढ़ें- Onion Peel Diy Craft: प्याज के छिलकों से बनाएं खूबसूरत क्राफ्ट, वेस्ट से बनाएं बेस्ट होम डेकोर

66

मेटल फ्रेम बेडहेड डिज़ाइन

इंडस्ट्रियल और कंटेम्पररी लुक के लिए मेटल फ्रेम बेडहेड काफी ट्रेंड में है। इसके सिंपल और स्लीक पैटर्न कमरे में एक मॉडर्न वाइब लाते हैं। ब्लैक या गोल्डन फिनिश इसे और भी अट्रैक्टीव लुक देते हैं।

इसे भी पढ़ें- DIY Nail Polish Bottle Craft: पुरानी नेल पॉलिश बोतल से बनाएं अमेजिंग क्राफ्ट, सिंपल आशियाना भी दिखेगा सुंदर

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories