खस या बैम्बू ब्लाइंड्स
यह एक नेचुरल तरीका है घर को ठंडा रखने का। बीते दौर में लोग अपने घरों को इससे ही ठंडा रखते थे। खस मैट वेटिवर घास की जड़ों से बने होते हैं, जिन्हें खिड़कियों और बालकनी पर लटकाकर धूप को फिल्टर किया जाता है। इस पर पानी का जब स्प्रे करते हैं,तो ये मैट इवैपोरेशन के जरिए हवा को ठंडा करते हैं, और अक्सर अपने साथ एक मीठी खुशबू भी लाते हैं। सिंथेटिक पर्दों के उलट, ये मैट हवा के फ्री सर्कुलेशन की इजाजत देते हैं और घरों को बाहरी तापमान से बचाते हैं। इससे घर ठंडा रहता है।