एयरपोर्ट से हिल स्टेशन तक बेटी का लुक करेगा सबको इंप्रेस, खरीदें 6 ट्रेवल एक्सेसरीज

Published : Jun 05, 2026, 06:30 PM IST

Travel Accessories for 10 year girls: समर ट्रिप के लिए बेटी के लिए कौन-सी एक्सेसरीज खरीदें? 10 साल की बच्ची को स्टाइलिश दिखाने के लिए क्या लें? ट्रैवल के दौरान बेटी का ग्लैमरस लुक कैसे तैयार करें?

PREV
16
बार्बी थीम बैकपैक एंड हैट

बार्बी या प्रिंसेस थीम वाला बैकपैक गर्ल्स को बहुत पसंद आता है। यह एयरपोर्ट, स्टेशन और डे ट्रिप्स में दिखने में काफी अच्छे लगते हैं। इसमे बच्चों के जरूरी सामान पैक करें। साथ ही कुशन वाले स्ट्रैप्स, वॉटर-रेसिस्टेंट मटेरियल, ग्लिटर या 3D डिजाइन चुनें। ऐसे बैग आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। बेटी को हैट दिलाना बिल्कुल न भूलें। 

26
ट्रैवल नेक पिलो

यूनिकॉर्न, पांडा, कैट फेस आदि क्यूट थीम वाले ट्रैवल नेक पिलो और मास्क सेट बच्चों को बेहद पसंद आते हैं और साथ ही उन्हें कूल लुक देते हैं। इसे बच्चे के बैग में पैक कर सकते हैं और फिर ट्रेवल के दौरान इस्तेमाल करें। 

36
स्नीकर्स से फील होगा कंफर्टेबल

आरामदायक और सफेद रंग के स्नीकर्स ट्रैवल लुक को तुरंत अपग्रेड कर देते हैं। ये न सिर्फ जींस या पैंट के साथ अच्छे लगते हैं बल्कि फ्रॉक के साथ भी पहने जा सकते हैं। आप बैग पैक के दौरान एक्स्ट्रा स्नीकर्स रख सकते हैं। 

46
ट्रेवल एक्सेसरीज में स्टाइलिश सनग्लासेज

UV प्रोटेक्शन वाले चश्मे या सनग्लासेस बच्चों के ट्रेवल के दौरान जरूर रखें। ये न सिर्फ स्टाइल स्टेटमेंट को बढ़ाने का काम करेंगे बल्कि आंखों को तेज धूप से भी बचाएंगे। मार्केट से दिल या स्टार शेप वाले सनग्लासेस भी खरीदे जा सकते हैं। 

56
डेनिम डैकेट के साथ स्टाइल

बेटी को आप ट्रेवल के दौरान डेनिम जैकेट के साथ ही सॉफ्ट पिंक या लैवेंडर टी-शर्ट, जींस या फिर को-ऑर्ड सेट पहनाएं। ये दिखने में फैंसी लगते हैं और बेटी को स्टाइलिश दिखाते हैं। 

और पढ़े: ना बैकलेस, ना डीप नेक! 40+ महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं ये शर्ट स्टाइल ब्लाउज

66
बीडेड हेयरस्टाइल क्लिप

10 साल की लड़की अगर समर वेकेशन के दौरान घूमने जा रही है, तो उसको कुछ एक्सेटरीज की मदद से फैंसी बनाया जा सकता है। इसमे हेयरस्टाइल बेहद महत्वपूर्ण है। आपको बीडेड हेयर क्लिप खरीदने चाहिए। इसे खुले से लेकर पोनीटेल स्टाइल में लगाया जा सकता है। 

और पढ़े: MP Summer Vacation Tourism Destinations: बच्चों के समर वैकेशन को यादगार बनाएंगे मध्य प्रदेश के ये शानदार डेस्टिनेशन

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories