Teachers Day Gift: टीचर्स को दें 10 काम के गिफ्ट, रोज आएंगे इस्तेमाल

Published : Aug 31, 2026, 01:29 PM IST
Teachers Day Gift

सार

Teachers Day Gift Ideas 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर टीचर्स को पेन और मग से हटकर ये 10 यूजफुल गिफ्ट दें, जो उनके रोजमर्रा के काम आएंगे। आप भी इन्हें विकल्प बना सकते हैं।

Teacher's Day Gift Ideas Unique: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्टूटेंड टीचर्स के सम्मान और उनका आभार जताते हुए उन्हें गिफ्ट देते हैं। अगर आप भी टीचर्स को कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं तो ग्रिटिंग कार्ड, पेन सेट या मग से हटकर कुछ ऐसा खरीदें जिसे अध्यापक लंबे समय तक इस्तेमाल कर सके, यहां देखे ऐसे 10 आइडियाज जिन्हें टीचर्स रोजमर्रा में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

1 ) वायरलेस वॉयस एमप्लीफायर

क्लास में बच्चे ज्यादा होने पर टीचर को काफी तेज बोलना पड़ता है, ऐसे में आप पोर्टेबल वायरलेस वॉयस एम्पलीफायर तोहफे में दे सकते हैं। इसे पहनकर बिना परेशानी अध्यापक क्लास ले सकते हैं। आपको अलग-अलग मॉडल और फीचर्स के हिसाब से Shidu से Digimore समेत अन्य कंपनी के एमफ्लीफायर 1000-3000 रु. तक मिल जाएंगे।

2) बैक सपोर्ट सीट कुशन

टीचर को क्लास लेने के अलावा लंबे समय तक बैठना पढ़ता है। प्लास्टिक या लकड़ी के कुर्सियों में बैठना परेशानी दे सकता है। ऐसे में मेमोरी फोम वाला सीट कुशन थॉटफुल Teacher's Day Gift बन सकता है। आप बजट के हिसाब से 1000-3500 रु. तक इसे खरीद सकते हैं।

3) ब्लू लाइट ग्लासेस

आजकल स्मार्ट बोर्ड, लैपटॉप, मोबाइल और ऑनलाइन ग्रेडिंग जैसे काम के कारण शिक्षकों का स्क्रीम टाइम बढ़ गया है। इसलिए उनको आप जीरो-पॉवर ब्लू लाइट या कंप्यूटर ग्लासेस तोहफे में दे सकते है। Lenskart समेत अन्य कंपनियां 500-1500 रु. तक ढेरों मॉडल्स ऑफर करती हैं।

4) वायरलेस प्रेजेंटेशन रिमोट

अगर टीचर क्लास में प्रोजेक्टर का इस्तेमाल करते हैं तो वायरलेस प्रेजेंटेशन रिमोट काम आसान कर सकता है। इसकी मदद से टीचर को बार-बार लैपटॉप के पास नहीं जाना पड़ेगा वह एक क्लिक में नेक्स्ट स्लाइड खोल सकते हैं।

5) ग्रेडिंग स्टैंप या व्हाइटबोर्ड ऑर्गनाइजर

छोटी क्लास के बच्चों के कॉपियां चेक करते वक्त अक्सर टीचर्स उन्हें एक्सप्लेन करते हैं। ऐसे में फीडबैक वाले सेल्फ इंकिंग ग्रेडिंग स्टैप उनका समय बचा जा सकते हैं। इसके अलावा मार्कर रखने के लिए आप मैग्नेटिक व्हाइटबोर्ड ऑर्गनाइजर भी दे सकते हैं।

6) टोट बैग या लैपटॉप बैग

टीचर रोजाना अपने साथ लैपटॉप, चार्जर, पानी की बोतल, किताबें और कॉपियां लेकर चलते हैं। ऐसे में आप उन्हें टोट या लैपटॉप बैग दे सकते हैं। खास बात है कि यह सबसे अफॉर्डेबल तोहफा है, जो 500 रु. के अंदर आसानी से मिल जाएगा।

7) डेस्क ऑर्गेनाइजर

टीचर की डेस्क पर पेन, नोटबुक, मार्कर और छोटी-छोटी चीजें अक्सर फैली रहती हैं। इसके लिए एक अच्छा डेस्क ऑर्गनाइजर तोहफे में दे सकते हैं। यह ऑनलाइन-ऑफलाइन 200-300 रु. तक मिल जाएगा।

8) इंसुलेटेड फ्लास्क

टीचर के लिए मग खरीदना सबसे आसान ऑप्शन है, लेकिन इस आइडिया को थोड़ा अपग्रेड करते हुए आप अच्छी क्वालिटी का इंसुलेटेड प्लास्क या टंबलर चुनें, जिसमें चाय-कॉफी और पानी को लंबे समय तक ठंडा रखा जा सकता है।

9) प्रीमियम टी हैंपर

इंडियन हाउस होल्ड में चाय जिंदगी का अहम हिस्सा है। स्कूल-कॉलेज में चाय का एक कप 2-5 मिनट ब्रेक भी बन जाता है। ऐसे में आप पसंद के हिसाब से टीचर्स को प्रीमियम टी हैंपर तोहफे में दे सकते हैं। आपको 200-1500 रु. तक इसकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।

10) पर्सनाइल्ड पेन या डायरी

5 सितंबर गिफ्ट के लिए आप पेन और डायरी को भी विकल्प बना सकते हैं। स्टेशनरी और ऑनलाइन बजट,कस्टमाइज पैटर्न के हिसाब से इन्हें खरीदा जा सकता है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Janmashtami Drawing: बच्चों के लिए क्रिएटिव जन्माष्टमी ड्रॉइंग आइडियाज
Janmashtami Rangoli Designs: लड्डू गोपाल से लेकर मटकी तक, जन्माष्टमी पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन