
Plants for Summer Season: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में न सिर्फ बाहर का तापमान बढ़ने लगता है, बल्कि घर का तापमान भी बढ़ने लगता है। ऐसे में घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। वैसे तो एसी और कूलर तुरंत राहत देते हैं, लेकिन अगर आप घर को लंबे समय तक ठंडा रखते हैं, तो यह काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप अपने घर में कुछ ऐसे पौधे लगा सकते हैं, जो घर को ठंडा रख सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे पौधे जो घर को ठंडा रखते हैं-
एलोवेरा न सिर्फ त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि इसमें घर के आसपास के वातावरण को ठंडा करने की भी क्षमता होती है। इसकी पत्तियां मोटी होती हैं, जिनमें नमी बनी रहती है और यह आसपास के तापमान को संतुलित रखता है।
स्पाइडर प्लांट न सिर्फ हवा को साफ करता है, बल्कि नमी बनाए रखकर घर के वातावरण को ठंडा भी रखता है। इसकी देखभाल करना आसान है और इसे घर के किसी भी कोने में लगाया जा सकता है।
स्नेक प्लांट रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे कमरे का तापमान नियंत्रित रहता है। यह पौधा गर्मी को सोखने में सक्षम है और कमरे को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखता है।
तुलसी के पौधे को आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है, लेकिन यह हवा को शुद्ध करके उसे ठंडा भी करता है। इसकी खुशबू से वातावरण में ताजगी भी आती है। साथ ही इसकी पत्तियों का इस्तेमाल शरीर की कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है।
एरिका प्लांट प्राकृतिक ह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है। यह हवा में नमी बनाए रखता है और आसपास के तापमान को कम करता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.