
बच्चों के कपड़े बहुत जल्दी छोटे पड़ जाते हैं। कई बार कपड़े की लंबाई और चौड़ाई तो सही रहती है, लेकिन कमर या बाजू में लगी इलास्टिक इतनी टाइट हो जाती है कि बच्चे को असहज महसूस होने लगता है। ऐसे में नए कपड़े खरीदने की बजाय कुछ आसान DIY हैक्स अपनाकर इलास्टिक को ढीला किया जा सकता है। ये तरीके न सिर्फ समय और पैसे बचाते हैं, बल्कि बच्चों के पसंदीदा कपड़ों की उम्र भी बढ़ा देते हैं। यहां जानें 3 आसान DIY हैक्स।
अगर इलास्टिक बहुत ज्यादा टाइट नहीं है, तो यह तरीका काफी कारगर साबित हो सकता है। इलास्टिक वाले हिस्से को दोनों हाथों से धीरे-धीरे स्ट्रेच करें और उसके ऊपर हल्का गीला कपड़ा रख दें। अब मीडियम हीट पर आयरन चलाएं। गर्मी की वजह से इलास्टिक के फाइबर थोड़े रिलैक्स हो जाते हैं और उसका कसाव कम हो सकता है। हालांकि बहुत ज्यादा गर्मी का इस्तेमाल न करें, वरना इलास्टिक खराब भी हो सकती है।
और पढ़ें - Anarkali Suit Design: चबी गर्ल्स लगेंगी स्लिम, घेरदार अनारकली सूट के पहनें 7 डिजाइंस
यदि कमर की इलास्टिक ज्यादा टाइट है, तो उसे थोड़ा काटकर उसमें एक्स्ट्रा इलास्टिक जोड़ सकते हैं। इसके लिए कपड़े की अंदरूनी सिलाई को हल्का खोलें और पुरानी इलास्टिक के दोनों सिरों के बीच 2 से 4 इंच नई इलास्टिक सिल दें। यह तरीका बच्चों के पजामे, शॉर्ट्स और स्कर्ट में बेहद यूजफुल साबित होता है। इससे कपड़ा बिना किसी बड़े बदलाव के कंफर्टेबल हो जाता है।
और पढ़ें - 8 क्यूट एनिमल क्लॉक डिजाइन, 500Rs में करें किड्स रूम मेकओवर
एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और इलास्टिक वाले हिस्से को 10 से 15 मिनट तक उसमें भिगोकर रखें। इसके बाद कपड़े को हल्का स्ट्रेच करते हुए सूखने दें। यह हैक कई बार नई इलास्टिक के एक्स्ट्रा कसाव को कम करने में मदद करता है। ध्यान रखें कि पानी बहुत गर्म न हो, क्योंकि इससे कुछ फैब्रिक सिकुड़ भी सकते हैं।