पेंट को नुकसान पहुंचाए बिना दीवार से हटाएं पेंसिल और क्रेयॉन के निशान, अपनाएं ये ट्रिक्स

Published : Aug 28, 2025, 04:50 PM IST
wall clening tips

सार

Wall Stain Cleaning: बच्चों के पेंसिल, क्रेयॉन और खाने-पीने के दाग दीवारों से हटाना अब आसान। पेंसिल के लिए रबड़, क्रेयॉन के लिए बेकिंग सोडा पेस्ट, और हल्दी जैसे दागों के लिए सिरका व डिश वॉश का इस्तेमाल करें।  

Tips To Clean Wall Stains: छोटे बच्चे घर में हों, तो दीवारों का साफ-सुथरा और चमकता रहना लगभग नामुमकिन सा हो जाता है। कभी पेंसिल से लिखाई, तो कभी क्रेयॉन और पेंट से बनाई गई रंगीन ड्रॉइंग बच्चों की यह मासूम शरारतें दीवारों की खूबसूरती बिगाड़ देती हैं। इतना ही नहीं, खेलते-खेलते अक्सर खाने-पीने के दाग भी दीवार पर लग जाते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा चिंता घर की महिलाओं को होती है, क्योंकि सजावट और सुंदरता से सजे घर का सपना इन दाग-धब्बों के कारण अधूरा सा लगने लगता है।लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। सही तरीके और घरेलू उपाय अपनाकर आप दीवारों से इन दागों को आसानी से हटा सकती हैं, वह भी बिना पेंट को नुकसान पहुंचाए। बस थोड़ा धैर्य और सही सफाई के नुस्खे अपनाने की जरूरत है। यहां हम आपको आसान और कारगर टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने घर की दीवारों की चमक वापस पा सकती हैं और बच्चों की शरारतों के बावजूद घर को हमेशा सुंदर बनाए रख सकती हैं।

पेंसिल की लिखाई हटाने के उपाय

अगर बच्चा दीवार पर पेंसिल का यूज किया है, तो फिर आपको रबड़ (Eraser) का इस्तेमाल करना चाहिए। पेंसिल की हल्की लिखाई को सफेद रबड़ से धीरे-धीरे रगड़कर मिटा सकते हैं। इसके अलावा माइक्रोफाइबर कपड़ा को हल्का गीला करके निशान पर रगड़ें। इससे भी दाग गायब हो जाएंगे।

क्रेयॉन और कलर हटाने के उपाय

अगर बच्चे ने दीवार पर क्रेयॉन या कलर लगा दिया है तो बेकिंग सोड़ा के यूज से इसे आप हटा सकती हैं। एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर नरम कपड़े या स्पंज से दाग पर हल्के हाथ से गोल-गोल घुमाते हुए साफ करें।

मैजिक इरेजर से भी काम होगा आसान

इसके अलावा आप बाजार में मिलने वाले मैजिक इरेजर से भी कलर हटा सकती हैं। बाजार से मैजिक इरेजर लाएं और फिर दीवार पर रगड़ें। यह बिना पेंट को नुकसान पहुंचाए गहरे दाग तक साफ कर देता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चे बन जाएंगे टीचर के फेवरेट, Teachers Day पर ट्राई करें ये 3 क्रिएटिव कार्ड आइडिया

खाने-पीने के दाग हटाने के उपाय

अगर दीवार पर हल्दी के दाग लग जाते हैं तो फिर सिरका इसे हटाने में हेल्प करने वाला है। सिरका और पानी का घोल बनाएं। फिर स्प्रे करके या कपड़े से हल्के हाथों से दाग पोंछें। इसके अलावा डिश वॉश से भी दाग हटा सकती हैं। डिश वॉश लिक्विड और गरम पानी को मिलाएं। फिर स्पंज से दाग पर लगाकर पोंछें और सूखे कपड़े से साफ करें।

और पढ़ें: Tips to Grate Coconut: उकडीचे मोदक के लिए ताजा नारियल कैसे 2 मिनट में करें कद्दूकस? जानिए 3 सिंपल टिप्स

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

राघव जुयाल की रूमर्ड GF निहारिका के 7 स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन
हर ब्लश एक जैसा नहीं होता! जानिए 5 तरह के ब्लश और उनका ग्लोइंग इफेक्ट