Toilet Paper Roll DIY: तेज होगा बच्चों का दिमाग, छुट्टियों पर टॉयलेट रोल से बनवाएं 5 क्राफ्ट

Published : Apr 22, 2026, 11:01 AM IST
toilet paper roll crafts for kids

सार

Toilet Paper Roll DIY Craft Kids: बच्चों के समर वेकेशन को वेस्ट मत जानें दें, दिमाग को क्रिएटिव बनवाने के लिए ट्राई करें 5 आसान टॉयलेट पेपर रोल क्राफ्ट, जो किड्स को बिजी रखने के साथ थिंकिंग इन्प्रूव करने में भी मदद करेंगे।

जल्द ही बच्चों की समर वेकेशन शुरू हो जाएगी। इस दौरान उन्हें बिजी रखना सबसे बड़ा टास्क है, आप घर के काम और बच्चों की शैतानियों से परेशान हो जाती हैं तो कुछ ऐसा ट्राई करें जिससे वे व्यस्त तो रहेंगी साथ ही क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी। टॉयलेट पेपर लगभग हर घर में होता है, खत्म होने पर खाली होल्डर फेंके नहीं बल्कि किड्स को दें और उनसे बनवाएं यूनिक और क्यूट DIY। यहां देखें 5 यूनिक आइडियाज।

बच्चों से बनवाएं पेंसिल होल्डर

पेंसिल होल्डर बनाने के लिए जरूरत होगी, एक खाली टॉयल पेपर होल्डर, आर्टपेपर, कैंची, ग्लू और पेंट की। पेपर रोल को सफेद कलर से रंग दें। व्हाइट आर्ट पेपर पर दो कान और दो अंडाकार पैर कांटे। गुलाबी पेपर से छोटे हिस्से काटकर कान और पैरों के बीच चिपका दें। ये सबसे आसान DIY है जिसे 6-10 साल के बच्चे आसानी से बना सकते हैं।

हैंगिंग फेयरी हाउस

पेपर रोल से हैंगिंग फेयर हाउस भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए पेपर रोल, कलरफुल चार्ट, एक्रेलिक पेंट, धागालकड़ी की छोटी डंडी की जरूरत होगी। रोल को शाइनी रंगों से पेंट कर लें। स्केच पेन की हेल्प से छोटी खड़कियां और दरवाजे बनाएं। चार्ट पेपर को गोल टाकर किनारों से बीच तक कोन शेप में चिपका दें। इसमें धागा जोड़कर लकड़ी से लटका दें।

ये भी पढ़ें- Old Sandook Craft: पुराना संदूक या मॉडर्न सोफा? सूटकेस को फर्नीचर में बदलने के 5 तरीके

कैस्टल टॉवर्स DIY

रोल होल्डर की हेल्प से ड्रीमी कैस्टल टॉवर्स तैयार करें। पेपर रोल, पेंट, ग्लिटर पेपर या फेल्ट क्लॉथ, बैटरी वाली LED लाइट की आवश्यकता पड़ेगी। सबसे पहले रोल को हल्का सा पेंट कर फूल-पत्तियां बनाएं। कटर की मदद से छोटी खिड़कियां काट लें। अब मोटे पेपर से कोन जैसा लुक दें। आखिर में रोल के नीचे छोटी LED लाइट रखें।

पेपर रोल सिटी सीनरी

स्कूल प्रोजक्ट या डेकोरेशन पीस के लिए बच्चे सिटी सीनरी बना सकते हैं। अलग-अलग साइज के पेपर रोल, कार्डबोर्ड, ब्लू-येलो चार्ट पेपर, रूई, गोंद और पेंट लें। रोल पेपर को छोटी-बड़ी बिल्डिंग के हिसाब से काटकर छोटे नीला चार्ट चिपकाकर पेंट करें। अब कार्डबोर्ड के बेस पर ब्लू चार्ट चिपाकर वॉल खड़ी करें, येलो कागज से सूरज- रुई से बादल बनाएं। सड़क बनाने के लिए काले कागज पट्टी इस्तेमाल करें और बेस पर चिपका दें।

ये भी पढ़ें- Animal Planters: 300रु में सुंदरता का डबल डोज, खरीदें 6 क्यूट एनिमल प्लांटर

ट्रेन पेंसिल होल्डर

यह बच्चों की स्टडी टेबल से लिविंग रूम कॉर्नर के लिए यूनिक DIY क्राफ्ट है। 5-6 पेपर रोल, रंगीन चार्ट पेपर, बोतल के ढक्कन, गोंद औऱ स्केच पेन लें। डिब्बे तैयार करने के लिए पर हर पेपर रोल को अलग-अलग चार्ट से चिपका दें। अब एक रोल को थोड़ा इंजन नुमा काटें और हॉरिजेंटल चिपका दें। आगे एक गोल कागज पर चेहरा बनाकर लगा दें। चिमकी के लिए छोटा रोल का पीस लें। कार्डबोर्ड से पहिएं कटकर चिपका दें। अब रेलगाड़ी के हिसाब से सभी डिब्बों को चिपका दें।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बारिश में पैरों की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, आज ही बदलें अपनी आदतें
पहली बारिश में कीचड़ से गंदे हो गए व्हाइट शूज? इन आसान तरीकों से फिर बनाएं नए जैसे