बिना पार्लर जाए बनाएं ट्रेंडी नेल्स: Press On Nails के ये डिजाइंस हैं सुपरहिट

Published : Jul 03, 2025, 01:43 PM IST
 Press on Nails

सार

Press on Nail Designs:अक्सर हम छोटे और बेढब नाखूनों का रोना रोते हैं और दूसरे को देखकर जलते हैं। लेकिन मार्केट में प्रेस ऑन नेल आ गया है। जिसे आप घर पर लगाकर अपने नाखूनों को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। 

Press on Nail Latest Designs:हर लड़की चाहती है कि उसके नाखून लंबे, खूबसूरत और ट्रेंडी दिखें। लेकिन सच तो ये है कि सबके नाखून नेचुरली परफेक्ट नहीं होते। कुछ लोगों के नाखून जल्दी टूट जाते हैं, कुछ के नाखून बहुत छोटे या बेढब होते हैं। लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं कि आप स्टाइलिश नेल लुक से पीछे रह जाएं।आज के दौर में रेडीमेड नकली नाखून यानी प्रेस ऑन नेल्स आ गये हैं। जो आसानी से आपके नाखूनों पर चिपक जाते हैं।

Press On Nails की खासियत

वैसे तो पार्लर में नाखूनों को स्टाइलिश बनाने के लिए हजारों चार्ज किए जाते हैं। लेकिन प्रेस ऑन नेल्स में आपको बहुत ही कम रकम खर्च करने होते हैं। आप इसे शॉप से या ऑनलाइन अपने पसंद के मुताबिक खरीद सकती हैं। घर पर ही इसे मिनटों में अपने नाखूनों पर चिपका सकती हैं। बिना इंतजार और ज्यादा पैसे खर्च किए आपको इंस्टेंट ग्लैम लुक मिलता है।हम लाए हैं लेटेस्ट और ट्रेंडी Press On Nails डिजाइंस जो छोटे या बेढब नाखून वालों के लिए परफेक्ट हैं।

1. न्यूड ग्लॉसी फिनिश नेल

सभी आउटफिट्स के साथ जाने वाला न्यूड शेड हमेशा क्लासी लगता है। Glossy टच इसे और भी एलिगेंट बना देता है।

2. गोल्डन और मैरुन नेल्स

अगर आप डार्क फेक नेल ट्राई करना चाहती है तो ये डिजाइंस बेस्ट हैं। इसमें अलग-अलग पैटर्न के नेल्स डिजाइंस दिए जाते हैं, जिसमें मैरुन, न्यूड और गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। नाखून पर खूबसूरत शेप बनाएं जाते हैं।

3. ग्लिटर एक्सेंट नेल

ग्लिटर एक्सेंट नेल भी काफी प्यारा लगता है। आप इसे खास ओकेजन पर नाखून के ऊपर लगा सकती हैं। आप चाहें तो एक दो नाखून में ग्लिटर एक्सेंट जोड़े और बाकी सिंपल रखें। 

4. मैट कलर नेल्स विद गोल्डन वर्क

नाखून को अगर स्टल और स्टाइलिश लुक देना है तो आप मैट कलर नेल्स ले सकती हैं। इस पर गोल्डन वर्क होता है। ऑफिस गोइंग गर्ल के ऊपर इस शेड्स के फेक नेल परपफेक्ट लगते हैं। 

5.मार्बल प्रिंट और फ्रेंच टिप्स विद ट्विस्ट

मार्बल टेक्सचर आजकल नेल आर्ट में ट्रेंड कर रहा है। ये डिजाइन छोटे नाखूनों पर भी रॉयल लगता है। आप क्लासिक फ्रेंच नेल्स भी खरीद सकती हैं। पिंक, ब्लू या नियॉन टिप्स के साथ आप वेस्टर्न आउटफिट में मॉर्डन लुक पा सकती हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

शॉर्ट हाइट गर्ल्स दिखेंगी लंबी, चुनें सोनम कपूर से 8 फैंसी सलवार सूट
Kids Plastic Table Designs: किड्स टेबल 6 क्यूट डिजाइन, प्लास्टिक में खरीदें प्लेफुल टेबल