
rendy Mehndi Designs:हरियाली तीज औरतों के लिए सौभाग्य, प्रेम और श्रृंगार का पर्व है। इस मौके पर सोलह श्रृंगार में से एक मेहंदी का खास महत्व होता है। मेहंदी ना केवल हाथों को सजाती है, बल्कि पारंपरिक सुंदरता का भी प्रतीक है। अगर आप इस तीज पर कुछ नया ट्रेंडी और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइंस, जिन्हें आप आप ट्राय कर सकती हैं।
रोज पैटर्न मेहंदी डिजाइंस
हाथों पर रोज पैटर्न मेहंदी डिजाइंस बहुत ही प्यारा लगता है। फुल हैंड या फिर हाफ हैंड इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। कलर आने के बाद हथेलियों की खूबसूरती देखते ही बनती हैं। अगर आपको मेहंदी नहीं लगानी आती है तो इस डिजाइंस को दिखाकर प्रोफेशनल से बनवा सकती हैं।
हार्ट शेप मेहंदी डिजाइंस
सावन का महीना प्यार का माना जाता है। ऐसे में आप हार्ट शेप मेहंदी डिजाइंस हरियाली तीज पर बनवा सकती हैं। उंगलियों पर मेहंदी कुछ इस तरह जरूर सजाएं। इससे मेहंदी डिजाइंस ज्यादा उभरी हुई नजर आती है।
अरेबिक मेहंदी डिजाइंस
एक तरफा डिजाइन के साथ क्लासी लुक आप पा सकती हैं। साड़ी या वेस्टर्न आउटफिट के सा। ये मेहंदी डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं। ऑफिस गोइंग गर्ल इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
राउंड शेप मेहंदी डिजाइंस
अगर आपको फुल हैंड मेहंदी डिजाइंस लगाना नहीं पसंद है तो राउंड शेप डिजाइन देख सकती हैं। कलाई को कवर करते हुए आप हथेली के बीच में इस पैटर्न की मेहंदी देख सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस अगर आप खुद बनाने वाली है तो गोला बनाने के लिए छोटी सी चूड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं ताकि शेप परफेक्ट बनें।
फुल हैंड ट्रेडिशनल डिजाइन
हथेली से लेकर कोहनी तक भरा पैटर्न तीज के त्योहार पर बहुत ही सुंदर लगता है। पत्तियों , बेल-बूटों और झूले का डिजाइंस फुल हैंड में रख सकती हैं।
मेहंदी लगाने से पहले ध्यान रखने वाली बातें
मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो कर सूखा लें। मेहंदी सूखने के बाद नींबू और चीनी का घोल लगाएं, इससे रंग गहरा होता है। मेहंदी हटाने के बाद सरसो का तेल जरूर लगाएं, रंग गहरा होता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.