
Red Lipstick Shade: क्या आप भी रेड लिपस्टिक को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहती हैं? अगर आप दुकान में जाकर सिर्फ रेड लिपस्टिक मांगती हैं तो आपको बिना जानकारी के दुकानदार कोई भी लाल रंग की लिपस्टिक पकड़ा देगा। आपको रेड लिपस्टिक के डिफरेंट शेड के बारे में आइडिया होना चाहिए ताकि अपनी पसंदीदा लिपस्टिक आप चुन सकें। जानते हैं रेड लिपस्टिक के डिफरेंट शेड के बारे में जो खास मौका पर लगा कर आप चमक जाएंगी।
रेड लिपस्टिक में चेरी रेड कलर अक्सर महिलाओं का पसंदीदा होता है। डार्क कलर की चेरी लिपस्टिक आप किसी भी रंग की साड़ी या ड्रेस के साथ आसानी से लगा सकती हैं। यह लिपस्टिक डार्क होती है इसलिए लिपस्टिक के साथ हल्का मेकअप कर सज जाएं।
चटख लाल रंग से परे प्लम रेड लिपस्टिक भी गॉर्जियस लुक देती है। आप प्लम रेड के साथ ही वाइन रेड या रोज रेड कलर लिपिस्टिक भी खरीद सकती हैं। यह तीनों ही कलर लगभग एक जैसे लगते हैं लेकिन इनमें थोड़ा सा अंतर होता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से डिफरेंट शेड का चुनाव करें। लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स को मॉइश्चराइज करना ना भूलें। अगर आप लिप्स मॉइश्चराइज नहीं करेंगी तो लिपस्टिक पर्फेक्ट तरीके से नहीं लग पाएगी।
रेड लिपस्टिक में अगर आपको कुछ डिफरेंट शेड चाहिए तो आप ऑरेंज रेड लिपस्टिक खरीद सकती हैं। ऐसी लिपस्टिक आप हल्के रंग की वाइब्रेट ड्रेस के साथ ट्राई करें। आपका मिनिमल मेकअप भी चमक जाएगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.