2019 में निर्मला सीतारमण ने पहली बार देश का आम बजट पेश किया था। इससे पहले जब भी कभी आम बजट पेश हुए तो यह ब्रीफकेस या सूटकेस में आता था, लेकिन वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद उन्होंने ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा को समाप्त किया और लाल रंग की एक पोटली में बजट के कागज को लेकर पहुंची। इस दौरान वह गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन कलर का पतला सा बॉर्डर बना हुआ था।
(Union budget- 2019-20)