Promise Day 2026: वेलेंटाइन वीक में 10 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। यह दिन प्यार में भरोसे का रंग भरने का दिन होता है। कपल एक दूसरे से वादा करते हैं। यहां पर कुछ वादा हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे आप पार्टनर से जरूर करें।
वेलेंटाइन वीक में टेडी डे के अगले दिनप्रॉमिस डेआता है। 10 फरवरी को कपल एक दूसरे से कुछ वादें करते हैं। यह दिन भरोसे को शब्दों में पिरोने का मौका देता है। इस दिन किए गए छोटे-छोटे वादे रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो प्रॉमिस डे पर उनसे ये 30 खास वादे जरूर करें।
25
महबूब से करें ये वादा
तेरे हर कदम में मेरा साथ होगा..सुख में दुख में हर पल तेरे हाथों में मेरा हाथ होगा।
हर हाल में तुम्हारा सम्मान करूंगा।
तुम्हारी भावनाओं को कभी हल्के में नहीं लूंगा।
तुम्हारी खुशियों को अपनी खुशियों से पहले रखूंगा।
गुस्से में भी तुम्हें गलत शब्द नहीं कहूंगा।
तुम्हारी खुशियों को अपनी खुशियों से पहले रखूंगा।
मुश्किल वक्त में तुम्हारा हाथ कभी नहीं छोड़ूंगा।
35
पिया के करें ये वादा
तुम्हारी बातों को ध्यान से सुनूंगी।
तुम्हारे हर सपनों में तुम्हारा साथ दूंगी।
हर दिन तुम्हें खास महसूस कराने की कोशिश करूंगी।
तुम्हारी कमियों को अपनाऊंगी।
झगड़े के बाद पहले सुलह करूंगी।
तुम्हारे माता-पिता का सम्मान करूंगी।
तुम्हारे घर को स्वर्ग बनाकर रखूंगी।
45
प्रेमिका से करें ये वादा
तुम्हारे साथ ताउम्र ईमानदार रहूंगा।
तुम्हारे परिवार को अपना परिवार मानूंगा।
तुम्हारी पसंद-नापसंद का ख्याल रखूंगा।
तुम्हें कभी अकेलापन महसूस नहीं होने दूंगा।
तुम्हारे आत्मसम्मान को ठेस नहीं पहुंचागा।
हर छोटे बड़े पलों को तुम्हारे साथ सेलिब्रेट करूंगा।
तुम्हें हमेशा सपोर्ट करूंगा।
तुम पर कभी शक नहीं करूंगा।
तुम्हारी गलतियों को माफ करना सीखूंगा।
55
गृहस्थी में इन वादों से प्यार भरें
रिश्ते में कभी झूठ को जगह नहीं दूंगा।
तुम्हारे साथ क्वालिटी टाइम बिताऊंगा।
तुम्हारी हंसी की वजह बनूंगा।
तुम्हारे आंसुओं को पोंछने वाला बनूंगा।
तुम्हारी आजादी का सम्मान करूंगा।
तुम्हारे आत्मविश्वास को बढ़ाऊंगा।
हर दिन तुम्हें प्यार जताऊंगा।
सोशल मीडिया से ज्यादा रियल लाइफ में तुम्हें अहमियत दूंगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.