Hug Day History In Hindi: वैलेंटाइन वीक के छठवें दिन हग डे मनाया जाता है। यह दिन वैलेंटाइन वीक का एक खास दिन होता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों, लव्ड वन और परिवार के सदस्यों को गले लगा कर अपना प्यार और स्नेह दिखाते हैं।
वैसे तो नेशनल हग डे 21 जनवरी को मनाया गया था, लेकिन वैलेंटाइन वीक का हग डे बेहद खास होता है। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है और हग डे हर साल 12 फरवरी को मनाया जाता है। हग डे के दिन लोग एक दूसरे को गले लगा कर अपने प्यार उन्हें दिखाते हैं।
हग डे की शुरुआत वेस्टर्न कंट्रीज से हुई थी। धीरे-धीरे ये पूरी दुनिया में फेमस हो गया। पहले ये केवल प्रेमी प्रेमिकाओं के बीच मनाया जाता था, लेकिन अब इसे दोस्ती ,फैमिली, रिश्तों के लिए भी मनाया जाने लगा है। गले लगाना एक ऐसी भावना है जो बिना कुछ कहे अपनेपन और प्यार को एक्सप्रेस करती है और इसी भावना के साथ लोग हग डे मनाते हैं।
35
क्यों इंपॉर्टेंट है हग डे
वैलेंटाइन वीक में हग डे एक बहुत ही इंपॉर्टेंट दिन होता है, क्योंकि जब हम किसी को गले लगाते हैं तो हमारे शरीर में ऑक्सीटॉसिन नाम का हार्मोन निकलता है, जो खुशी और सुकून देता है। इससे तनाव भी कम होता है। गले लगाने से रिश्तों में भी मजबूती आती है। इसी कारण हग डे पर अपने डियर वन को गले लगाना या झप्पी करना बहुत जरूरी है।
45
क्यों जरूरी है हग डे
हग डे केवल एक रोमांटिक दिन नहीं बल्कि इसका प्रभाव सामाजिक और मानसिक रूप से भी मिलता है। यह दो लोगों को एक दूसरे के करीब लाता है। रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ाता है। तनाव और चिंता को कम करता है परिवार और दोस्तों के साथ संबंध को मजबूत बनाता है।
55
कैसे सेलिब्रेट करें हग डे
अगर आप हग डे को अपने डियर वन के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उन्हें एक प्यार भरी झप्पी दें और अपने प्यार का इजहार करें। इसके अलावा आप हग डे के दिन पिकनिक डेट, मूवी डेट, स्ट्रीट फूड डेट या कैफे डेट पर अपनी फैमिली, पार्टनर या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.