
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घड़ी लगाने की दिशा और स्थान का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सही दिशा में घड़ी लगाने से न केवल सुख-समृद्धि और लक्ष्मी आती है बल्कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। वहीं, दूसरी ओर गलत दिशा में घड़ी लगाने से तरक्की में रुकावटें आ सकती हैं और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। आइए जानते हैं घर में घड़ी लगाने की सही दिशा, स्थान, आकार और रंग क्या होना चाहिए ताकि हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके।
वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा में घड़ी लगाना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा सूर्योदय की दिशा होती है जिसे नई शुरुआत और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यहां घड़ी लगाने से घर में लक्ष्मी आती है और परिवार के सदस्य सकारात्मक विचारों से भरपूर रहते हैं।
ये भी पढ़ें- Home remedies for lizards: अब नहीं होना पड़ेगा परेशान, जानें छिपकलियों को घर से भगाने के आसान तरीके
उत्तर दिशा को भी घड़ी लगाने के लिए शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिशा धन और समृद्धि की दिशा है। उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और घर में खुशहाली बनी रहती है।
अगर पूर्व और उत्तर दिशा में घड़ी लगाने की जगह नहीं है तो पश्चिम दिशा में भी घड़ी लगाई जा सकती है। हालांकि इसे प्राथमिकता नहीं दी जाती है, लेकिन यह दिशा भी स्वीकार्य है।
ये भी पढ़ें- Famous Destinations in Chennai: मरीना बीच से लेकर महाबलीपुरम तक, चेन्नई में तस्वीरें लेने की टॉप जगहें
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है। दक्षिण दिशा को यम की दिशा कहा जाता है, जिसे मृत्यु और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Easy egg puffs recipe for kids: बच्चों के लिए परफेक्ट स्नैक, घर पर बनाएं एग पफ रेसिपी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.