Vat Purnima Saree: वट पूर्णिमा पूजा पर कौन-सा रंग सबसे शुभ माना जाता है? वट पूर्णिमा पूजा पर किस फैब्रिक की साड़ी चुननी चाहिए? क्या गोल्डन बॉर्डर साड़ी हर उम्र की महिलाएं पहन सकती हैं?
वट पूर्णिमा का पर्व सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ वट वृक्ष की पूजा करती हैं। यदि आप इस साल वट पूर्णिमा पर खास और आकर्षक दिखना चाहती हैं तो डिफरेंट कलर्स की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ियां कैरी कर सकती हैं। गोल्डन बॉर्डर साड़ी न केवल रॉयल और एलिगेंट लुक देती है बल्कि पूजा-पाठ और पारंपरिक आयोजनों के लिए भी परफेक्ट मानी जाती है।
26
1. मैजेंट गोल्डन बॉर्डर साड़ी
मैजेंटा गोल्डन बॉर्डर साड़ी अपने रिच और रॉयल लुक की वजह से पसंद की जाती है। मैजेंटा रंग की चमक और गोल्डन बॉर्डर का कॉम्बिनेशन काफी अट्रैक्टिव लगता है। सुहागिनें इस साड़ी को वट पूर्णिमा पूजा के दौरान कैरी कर सकती हैं। ये साड़ी एलिगेंट और ग्रेसफुल लगती है।
36
2. रेड गोल्डन बॉर्डर साड़ी
रेड गोल्डन बॉर्डर साड़ी पूजा के लिए शुभ मानी जाती है। लाल रंग सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, जबकि गोल्डन बॉर्डर इसे शाही और आकर्षक लुक देता है। वट पूर्णिमा जैसे अवसर पर ये साड़ी महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट है। गोल्ड ज्वेलरी, बिंदी और मेकअप के साथ लेडीज खूबसूरत लगेंगी।
46
3. ग्रीन गोल्डन बॉर्डर साड़ी
ग्रीन गोल्डन बॉर्डर साड़ी पारंपरिक खूबसूरती बढ़ाती है। हरा रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक होता है और इस पर लगी गोल्डन बॉर्डर इसे रॉयल लुक देती है। वट पूर्णिमा पूजा में इस तरह की साड़ी महिलाएं खासतौर पर पहनना पसंद करती हैं। इससे उनका लुक ट्रेडिशनल दिखता है।
56
4. यलो गोल्डन बॉर्डर साड़ी
यलो गोल्डन बॉर्डर साड़ी अपनी चमक के कारण त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। एलिगेंट लुक के लिए लेडीज इसे वट पूर्णिमा पूजा के दौरान स्टाइल कर सकती हैं। यलो साड़ी पर लगी गोल्डन बॉर्डर इसे और ज्यादा स्टाइलिश बनाती है।
66
5. पर्पल गोल्डन बॉर्डर साड़ी
पर्पल गोल्डन बॉर्डर साड़ी महिलाएं पूजा और तीज त्योहारों पर पहनना पसंद कर रही हैं। इससे उनका लुक खूबसूरत दिखता है। मार्केट में पर्पल कलर की साड़ी कई डिजाइन्स में अवेलेबल है। इन्हें लेडीज वट पूर्णिमा के दौरान पहन सकती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.