लोहड़ी, पोंगल, मकर संक्रांति के दिन जन्मे बच्चे को दें वैदिक और संस्कृत नाम, देखें लिस्ट

Published : Jan 06, 2026, 09:22 PM IST

Festival Born Baby Names: लोहड़ी, पोंगल और मकर संक्रांति पर जन्मे बच्चों के लिए चुनें शुभ, अर्थपूर्ण और पवित्र वैदिक व संस्कृत नाम। यहां देखें लड़के और लड़की के लिए 40 सुंदर नामों की लिस्ट, जो सूर्य, प्रकृति और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़े हैं।

PREV
15

लोहड़ी, पोंगल और मकर संक्रांति केवल त्योहार नहीं, बल्कि सूर्य, प्रकृति, नई शुरुआत और पॉजिटीव एनर्जी का प्रतीक माने जाते हैं। इन पावन दिनों में जन्मे बच्चों को दिया गया नाम अगर वैदिक या संस्कृत हो, तो वह न सिर्फ सुंदर सुनाई देता है बल्कि उसमें गहरा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अर्थ भी जुड़ा होता है। वैदिक नाम प्रकृति, अग्नि, सूर्य और देवत्व से जुड़े होते हैं, जबकि संस्कृत नाम शुद्ध, अर्थपूर्ण और कालातीत माने जाते हैं। ऐसे नाम बच्चे के जीवन में शुभता, तेज, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक बनते हैं। अगर आपका बच्चा लोहड़ी, पोंगल या मकर संक्रांति जैसे शुभ अवसर पर जन्मा है, तो उसके नाम में भी वही पवित्रता और ऊर्जा झलकनी चाहिए। यहां हम आपके लिए लाए हैं लड़कों और लड़कियों के लिए चुनिंदा वैदिक और संस्कृत नामों की लिस्ट लाए हैं, जो परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मेल है।

25

लड़कियों के लिए 10 वैदिक नाम

  • सावित्री – सूर्य शक्ति
  • अदिति – देवताओं की माता
  • ऋतुजा – ऋतु से जन्मी
  • भानुमति – सूर्य समान तेजस्वी
  • देविका – देवी स्वरूप
  • याज्ञिका – यज्ञ से जुड़ी
  • श्रद्धा – आस्था
  • गायत्री – पवित्र वैदिक मंत्र
  • सूर्या – सूर्य शक्ति
  • ऋग्वेदी – ऋग्वेद से जुड़ी
35

लड़कियों के लिए 10 संस्कृत नाम

  • उषा – सुबह की पहली किरण
  • दीप्ति – प्रकाश
  • किरण – सूर्य किरण
  • स्वस्ति – मंगल
  • प्रभा – चमक
  • आर्या – श्रेष्ठ, पवित्र
  • तृषा – प्यास, आकांक्षा
  • हिरण्या – स्वर्ण समान
  • नंदिता – आनंद से भरी
  • वेदिका – वेदों से जुड़ी
45

लड़के के लिए 10 वैदिक नाम

  • आर्यव्रत – श्रेष्ठ लोगों की भूमि
  • सवितृ – सूर्य देव
  • अंशुमान – सूर्य की किरणों से युक्त
  • यज्ञेश – यज्ञों के स्वामी
  • भास्कर – सूर्य
  • अग्निवेश – अग्नि से उत्पन्न तेज
  • देवांश – ईश्वर का अंश
  • सूर्यांश – सूर्य का अंश
  • ऋत्विक – यज्ञ कराने वाला
  • आदित्य – सूर्य देव
55

लड़के के लिए 10 संस्कृत नाम

  • तेजस – प्रकाश, ऊर्जा
  • प्रणव – ॐ का स्वरूप
  • नभ – आकाश
  • दीप्तांशु – चमकती किरण
  • चैतन्य – चेतना, जीवंतता
  • हिरण्य – स्वर्ण समान
  • वेदांत – वेदों का सार
  • तपन – सूर्य की गर्मी
  • अर्क – सूर्य
  • शुभांश – शुभता से युक्त

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories