Velvet Finish Lipstick for Mom: 50+ मम्मी के लिए बेस्ट सॉफ्ट और स्मूद वेलवेट लिपस्टिक शेड्स

Published : May 09, 2026, 08:00 AM IST

Mother’s Day Lipstick Gift: मदर्स डे पर अगर आप अपनी 50+ मॉम को कोई बजट फ्रेंडली और प्यारा गिफ्ट देना चाहते हैं, तो उनके लिए लिपस्टिक खरीद सकती हैं। खासकर वेलवेट फिनिश लिपस्टिक उनके होठों को सॉफ्ट, स्मूद और खूबसूरत लुक देने में मदद करती है।

PREV
15
वेलवेट फिनिश लिपस्टिक गिफ्ट आइडिया

मदर्स डे पर मम्मी को वेलवेट फिनिश लिपस्टिक गिफ्ट करना एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। खासकर 50+ महिलाओं के होंठ अक्सर ड्राई या हल्के झुर्रीदार हो जाते हैं। ऐसे में वेलवेट फिनिश लिपस्टिक उन्हें स्मूद और सॉफ्ट टेक्सचर देती है। यह होंठों पर ड्राई नहीं लगती और लंबे समय तक कम्फर्टेबल रहती है। वेलवेट फिनिश लिपस्टिक आपको आसानी से ₹300, ₹400 या ₹500 के बजट में मिल जाएगी।

और पढे़ं- सांवली मम्मी के लिए मदर्स डे पर खरीदें ये 6 लिपिस्टिक शेड्स

25
हाई पिगमेंटेड वेलवेट लिपस्टिक

वेलवेट फिनिश लिपस्टिक में हाई पिगमेंटेशन होता है, जिससे एक स्वाइप में अच्छा कलर मिलता है। इसे लगाने से होंठों की फाइन लाइन्स भी कम दिखाई देती हैं। आप अपनी मॉम के लिए रेड, न्यूड, पिंक या ब्राउन जैसे शेड चुन सकती हैं, जो हर स्किन टोन पर आसानी से सूट करते हैं और लंबे समय तक टिके रहते हैं।

35
Lakmé Velvet Finish Lipstick

अगर आप मम्मी को ब्रांडेड लिपस्टिक गिफ्ट करना चाहती हैं, तो Lakmé एक ट्रस्टेड ब्रांड है। Nykaa, Amazon और Myntra जैसी साइट्स पर Lakmé के प्रोडक्ट्स 20% से 30% डिस्काउंट पर आसानी से मिल जाते हैं। आप मैरून कलर में वेलवेट फिनिश मैट लिपस्टिक चुन सकती हैं, जो ₹300–₹400 के बजट में आसानी से उपलब्ध है।

45
मैरून लिपस्टिक शेड

किसी पार्टी या फेस्टिव ओकेजन के लिए आप अपनी मॉम को डार्क शेड की लिपस्टिक गिफ्ट कर सकती हैं। 50+ महिलाओं पर ब्राइट रेड की जगह मैरून और ब्राउन शेड्स ज्यादा एलिगेंट लगते हैं। ये हाई पिगमेंटेड होने के साथ मैट फिनिश भी देते हैं और हर स्किन टोन पर आसानी से सूट करते हैं।

55
न्यूड शेड वेलवेट लिपस्टिक

अगर आपकी मॉम ज्यादा डार्क लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं करतीं, तो उनके लिए न्यूड शेड में वेलवेट फिनिश लिपस्टिक चुनें। स्किन टोन के हिसाब से पिंकेश या ब्राउन टोन वाले न्यूड शेड डेली यूज के लिए परफेक्ट रहते हैं।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories