1500 Sq Ft घर भी लगेगा बंगले जैसा, Victorian Style Sofa Set से दें ड्राइंग रूम को रॉयल और लग्जरी लुक

Published : Mar 26, 2026, 01:00 PM IST

Victorian Style Sofa Set: अगर आप अपने डुप्लेक्स को बंगले जैसा लुक देना चाहते हैं, तो विक्टोरियन स्टाइल सोफा एक बेस्ट चॉइस है। जो अपने रॉयल और क्लासिक लुक के लिए जाना जाता है। ये विक्टोरिया ऐरा से इंस्पायर्ड है, इसलिए इसमें बारीक कारीगरी की जाती है।

PREV
15
विक्टोरियन स्टाइल सोफा की खासियत

विक्टोरियन स्टाइल सोफा ग्रैंड और लग्जरी होता है, जो किसी भी ड्राइंग रूम को रॉयल टच देता है। इसमें लकड़ी पर हाथ से बनाई गई खूबसूरत नक्काशी की जाती है, जो उसे यूनिक और क्लासिक बनाती है। सीट और बैक पर गद्देदार डिजाइन होती है, जिससे सोफा ज्यादा स्टाइलिश और कंफर्टेबल लगता है। इसमें आमतौर पर वेलवेट, सिल्क या ब्रोकेड जैसे प्रीमियम फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी अपने छोटे से डुप्लेक्स को लग्जरी लुक देना चाहते हैं, तो ड्राइंग रूम में ये विक्टोरियन स्टाइल्स सोफा लगाएं।

और पढ़ें- Bubble Sofa: स्टाइल और आराम का दूसरा नाम बबल सोफा, लिविंग रूम के लिए 10 बेस्ट डिजाइंस

25
पिंक कलर विक्टोरियन स्टाइल सोफा

स्वेट लेदर में आप इस तरीके का सिंपल और रॉयल विक्टोरियन स्टाइल सोफा चुन सकते हैं। जिसमें ब्लैक कलर से वुडन फ्रेमिंग बनाई गई है और इसके नीचे लाइट पिंक कलर का कुशनिंग दिया हुआ है। इसका थोड़ा घुमावदार डिजाइन और ऊंची बैक इसे क्लासी लुक देती है।

35
एंटीक फिनिश विक्टोरियन स्टाइल सोफा

विक्टोरियन स्टाइल सोफे में अक्सर गोल्डन, ब्राउन या एंटीक फिनिश दी जाती है। जिससे आपको एक विंटेज लुक मिलता है। अगर आप भी अपने घर को शाही लुक देना चाहते हैं, तो इस तरीके का एंटीक सोफा सेट चुनें, जिसमें लेदर सीट दी गई है।

45
ब्रोकेड फैब्रिक विक्टोरियन सोफा

अगर आपका ड्राइंग रूम बड़ा है और आप क्लासी सोफा लगाना चाहते हैं तो ये डिजाइन परफेक्ट है। जिसमें सागौन की लकड़ी इस्तेमाल करते हुए खूबसूरत नक्काशी बैक साइड और सोफा सेट के नीचे दी गई है और इसके फैब्रिक में क्रीम और ब्राउन कलर के फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है और इसी फैब्रिक के कुशन भी है।

55
काउच स्टाइल सोफा

इस तरह के काउच स्टाइल सोफा कंफर्टेबल होने के साथी बहुत ही एंटीक लुक देते हैं। आप इसे ड्राइंग रूम के अलावा लिविंग रूम या फिर टीवी रूम में भी लगा सकते हैं और इसमें आराम से बैठकर या लेट कर अपना टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इसमें वेलवेट फैब्रिक दिया हुआ है, जो बहुत ही सॉफ्ट फील देता है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories