
Waste Plastic Bottle Craft: बिसलेरी की बोतल में पानी पीने के बाद इस बोतल को आप भी फेंक देते होंगे, लेकिन पुरानी बिसलेरी की बोतल को फेंकने की जगह आप उससे सुंदर सा बैंगल बॉक्स यानी की चूड़ी रखने के लिए एक बॉक्स बना सकते हैं। ये बजट फ्रेंडली, बेहद क्रिएटिव है और इससे आप जीरो वेस्ट बैंगल बॉक्स भी बिना पैसा खर्च किए बना सकते हैं। फिर इस बैंगल बॉक्स को आप घर में रखें या ट्रैवलिंग में लेकर जाएं। इससे आपकी कांच, लाख और सीप की चूड़ियां भी सेफ रहेंगी।
इंस्टाग्राम पर divyalifestyle08 नाम से बने पेज पर बिसलेरी की बोतल से बैंगल बॉक्स बनाने का तरीका शेयर किया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 30000 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इसके लिए आपको केवल एक बिसलेरी की बोतल चाहिए। इसका स्टीकर निकाल कर इस बोतल को अच्छी तरह से सुखा लें। इसके ढक्कन को खोलें, अब एक कैंची की मदद से इसे दो साइड से काट लें। इसके बेस को काटे नहीं बल्कि ऐसा ही रहने दें। जब ये आधा खुलने लगे तो इसमें अपनी चूड़ियों को डालें। ऊपर से बंद करके बिसलेरी का ढक्कन लगाएं और अपना एक सिंपल ट्रैवल फ्रेंडली बैंगल बॉक्स तैयार करें।
और पढ़ें- Surf Excel Bottle Craft Ideas: सर्फ बोतल से बनाएं प्लांटर, ऑर्गेनाइजर और 6 क्रिएटिव DIY आइडिया
बिसलेरी की बोतल से क्रिएटिव बैंगल बॉक्स बनाने के लिए बिसलेरी की बोतल के स्टीकर को निकाल कर इसके ऊपर और नीचे के हिस्से को 2 से 3 इंच की ऊंचाई में काटे। आपको दो गोल हिस्से मिल जाएंगे। अब कार्डबोर्ड से गोल सर्कल काटकर इसे नीचे चिपका दें, ताकि बॉक्स मजबूत बने। एक हिस्सा बॉक्स होगा और दूसरा उसका ढक्कन बनेगा। अब बॉक्स को रंगीन पेपर या कपड़े से कवर कर दें। ऊपर लेस, मोती या स्टोन लगाकर इसे खूबसूरत सा लुक दें। ढक्कन पर छोटा सा हैंडल बनाने के लिए मोती या बटन का इस्तेमाल करें, ताकि इसे खोलना आसान हो। आप चाहे तो अंदर वेलवेट का कपड़ा लगा सकते हैं, ताकि चूड़ियां सुरक्षित रहे। इसके अलग-अलग लेयर बनाकर मल्टी स्टोरेज बैंगल बॉक्स आप तैयार कर सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.