राजस्थान में यहां नहीं घूमें तो क्या घूमे, इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

Published : Mar 01, 2025, 06:56 PM IST
Where to visit in Rajasthan

सार

Visit in Rajasthan: नवंबर से फरवरी तक राजस्थान घूमने का सबसे अच्छा समय है। जयपुर, उदयपुर, माउंट आबू और जैसलमेर जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करें। ऐतिहासिक महलों, झीलों और रेगिस्तान का आनंद लें।

Where to Visit in Rajasthan: नवंबर से लेकर फरवरी तक का मौसम घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है। इस मौसम में गर्मी और सर्दी दोनों ही ज्यादा नहीं होती। ऐसे में आप अपनी ट्रिप को अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं। इस समय आप राजस्थान घूमने जा सकते हैं। यहां बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें हैं। राजस्थान अपनी शानदार वास्तुकला और शाही विरासत के लिए जाना जाता है। आप यहां कई ऐतिहासिक महल और खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन दिनों यहां यहां घूमने के लिए एकदम सही समय है। आइए जानते हैं इस मौसम में आप राजस्थान की किन जगहों पर घूम सकते हैं।

जयपुर

जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहां देश-विदेश से लोग घूमने आते हैं। यहां आप आमेर किला, हवा महल, जंतर मंतर, गलताजी मंदिर, नाहरगढ़ किला, जल महल, जयगढ़ किला, सिटी पैलेस, रामबाग पैलेस, पन्ना मीना का कुंड, गेटोर, विद्याधर गार्डन, अनोखी म्यूजियम ऑफ हैंड प्रिंटिंग, राम निवास उद्घन, कनक वृंदावन, ईश्वर लाट, महारानी की छतरी, सांभर झील, सोमेद महल और हथिनी कुंड देख सकते हैं। इसके अलावा आप पिंक सिटी मार्केट में जाकर शॉपिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Dupatta Draping Hack: किस टाइप की कुर्ती पर कैसा दुपट्टा पहने, जानें सही तरीका

उदयपुर

उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है। अरावली पहाड़ियों से घिरे इस शहर की प्राकृतिक खूबसूरती बेहद मनमोहक है। यहां आपको अपने पार्टनर के साथ बोट की सवारी करने का मौका मिल सकता है। यहां घूमने के लिए आप लेक पैलेस, उदयपुर सिटी पैलेस, जय मंदिर, सज्जनगढ़ मानसून पैलेस, फतेहसागर झील, पिछोला झील, सहेलियों की बाड़ी, दूध तलाई झील, जयसमंद झील, बागोर की हवेली और इसके अलावा शॉपिंग के लिए उदयपुर के कई बाजारों में जा सकते हैं।

माउंट आबू

आप राजस्थान में माउंट आबू भी जा सकते हैं। यह जगह बेहद खूबसूरत है। यहां आप नक्की झील, माउंट आबू वन्यजीव अभ्यारण्य, टॉड रॉक, अचलगढ़ किला, पीस पार्क, ट्रैवर्स टैंक, हनीमून पॉइंट और सनसेट पॉइंट जैसी जगहों को देख सकते हैं। आप श्री रघुनाथ मंदिर, अधर देवी मंदिर और गौमुख मंदिर जा सकते हैं। आप खरीदारी के लिए माउंट आबू के बाजार और तिब्बती बाजार में जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- चेहरे पर फिटकरी लगाने के 3 बड़े नुकसान, पड़ सकती है त्वचा में दरारें

जैसलमेर

आप किलों और हवेलियों के शहर जैसलमेर भी जा सकते हैं। यहां आप जैसलमेर किला, सैम सैंड ड्यून्स, डेजर्ट नेशनल पार्क, गड़ीसर झील, सलीम सिंह की हवेली, सलीम सिंह की हवेली, पटवों की हवेली, व्यास छतरी, सैम सैंड ड्यून्स और गड़ी सागर झील जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भरा चेहरा विद शार्प जॉलाइन, ट्राई करें 7 फेम फ्रेमिंग हेयरस्टाइल
ससुराल में लगेंगी रईस, ट्राई करें बहूरानी ये 7 इयररिंग्स चेन डिजाइंस