Disha Madan Kanjivaram Saree in Cannes: कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में हॉलीवुड के साथ-साथ भारतीय हसीनाओं का मेला लगा है। इन्हीं हसीनाओं में एक नाम दिशा मदान का भी है जिन्होंने कांस में कांजीवरम साड़ी पहनकर दिल जीत लिया।
कांस फिल्म फेस्टिवल (cannes film festival 2025) में साउथ की हसीना दिशा मदान ने इंडियन अटायर में लाइमलाइट बटोरी है। यूनिक साड़ी लुक में वो बेहद गॉर्जियस लग रही थीं।
26
कौन हैं दिशा मदान
दिशा मदान साउथ की एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कांस में साउथ की पहचान कांजीवरम साड़ी को रिप्रजेंट किया। वो ट्रेडिशनल साड़ी को मॉर्डन ट्विस्ट देकर पहनी थीं।
36
70 साल पुरानी साड़ी
दिशा ने कांस के लिए 70 साल पुरानी कांजीवरम साड़ी को चुना था। जिसे द सैफरन हाउस ने रिवाइब किया है। सिंदूरी साड़ी की चमक में उन्होंने और इजाफा किया।
सिंदूरी लाल कांजीवरम साड़ी में शुद्ध सोने की जरी वर्क का काम किया गया था। साड़ी पर मोर डिजाइन बनी है। इस साड़ी को 400 घंटो से ज्यादा वक्त में कारीगरों ने बुना। साड़ी की खोई सुंदरता को फिर से इन लोगों ने सामने ला दिया।
56
कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज
साड़ी के साथ हाथ से बना कॉर्सेट ब्लाउज एक्ट्रेस ने कैरी किया था। इस ब्लाउज को बनाने में 4 कारीगर के हाथ लेगे और 250 घंटों में इसे तैयार किया गया। कोर्सेट ब्लाउज के साथ साड़ी को खूबसूरत तरीके से स्टाइल किया गया था।
66
शानदार ज्वेलरी
दिशा मदान ने कांजीवरम साड़ी की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए गोल्डन और ग्रीन जूलरी पहनी थीं। हैवी चोकर के साथ स्टेटमेंट रिंग, ब्रेसलेट को जोड़ा था। इसके साथ नोज रिंग साउथ की संस्कृति को दिखा रहा था।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.