Water Tanks in America: अमेरिका में घरों की छत पर क्यों नहीं होती पानी की टंकी? वजह जान कहेंगे WOW

Published : Mar 02, 2026, 08:30 PM IST
America Water System Facts

सार

US Rooftop No Water Tank Reason: अमेरिका में घरों की छत पर पानी की टंकी नहीं लगती क्योंकि वहां 24x7 हाई-प्रेशर वॉटर सप्लाई, सेंट्रल वॉटर टावर और मजबूत पाइपलाइन सिस्टम मौजूद है। भारत में अनियमित पानी सप्लाई के कारण टंकी जरूरी होती है।

Why No Water Tanks in America: भारत में ज्यादातर घरों की छत पर पानी की टंकी दिखना आम बात है। लेकिन अगर आप अमेरिका जाएं, तो वहां घरों की छत पर ऐसी टंकियां लगभग न के बराबर दिखेंगी। आखिर ऐसा क्यों? क्या वहां पानी की जरूरत नहीं होती या फिर पानी सप्लाई का सिस्टम अलग है? दरअसल, इसके पीछे अमेरिका का एडवांस्ड वाटर मैनेजमेंट सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर कारण हैं।

डायरेक्ट प्रेशराइज्ड वॉटर सप्लाई सिस्टम

अमेरिका में ज्यादातर शहरों में पानी सीधे नगर निगम की मेन पाइपलाइन से High Pressure के साथ घरों तक पहुंचता है। वहां पानी को ऊंची टंकियों में स्टोर करने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि सप्लाई 24 घंटे और स्थिर प्रेशर में मिलती है। भारत में अक्सर पानी सीमित समय के लिए आता है, इसलिए लोग स्टोरेज टैंक लगाते हैं।

अंडरग्राउंड और सेंट्रल वॉटर टावर्स

अमेरिका में पानी स्टोर करने का काम घरों की छत पर नहीं बल्कि शहर स्तर पर बड़े अंडरग्राउंड रिजर्वायर या ऊंचे वॉटर टावर्स में होता है। ये वॉटर टावर्स पूरे इलाके को लगातार प्रेशर के साथ पानी प्रोवाइड कराते हैं। यानी स्टोरेज व्यक्तिगत स्तर पर नहीं, बल्कि सामूहिक स्तर पर किया जाता है।

मॉडर्न पाइपलाइन और प्लंबिंग सिस्टम

अमेरिका में पाइपलाइन नेटवर्क काफी मॉडर्न और मेंटेन रहता है। लीकेज या पानी की बर्बादी कम होती है। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण घरों में अलग से टंकी लगाने की जरूरत महसूस नहीं होती।

मौसम और सुरक्षा कारण

कई अमेरिकी राज्यों में तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। अगर छत पर पानी की टंकी हो तो पानी जम सकता है और पाइप फट सकते हैं। इसलिए वहां ऐसी व्यवस्था से बचा जाता है।

बिल्डिंग कोड और डिजाइन

अमेरिका में बिल्डिंग कोड काफी हार्ड होते हैं। अधिकतर घरों का डिजाइन ऐसा होता है कि छत पर भारी टंकी रखने की जरूरत या अनुमति नहीं होती। पानी की सप्लाई सिस्टम पहले से ही संरचना में शामिल होती है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

भगवान जगन्नाथ से जुड़े 50 बच्चों के नाम, हर नाम का अर्थ भी है खास
सूट के नेकलाइन से दिखाएं नजाकत, पसंद किए जाने वाले 6 फैंसी डिजाइन