Women's Day Theme Decoration: फेमिनिन एनर्जी से भरा जायेगा माहौल, महिला दिवस पर करें 5 डेकोर

Published : Mar 06, 2026, 11:00 AM IST

Women's Day 2026 Decoration Ideas: हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाता है। इस दिन ऑफिस स्कूल, कॉलेज या घर में सेलिब्रेशन होता है। अगर आप भी विमेंस डे थीम डेकोरेशन करना चाहते हैं, तो ये आसान और खूबसूरत आइडिया ट्राई कर सकते हैं...

PREV
15
पर्पल और पिंक थीम डेकोरेशन

विमेंस डे का ऑफिशियल कलर पर्पल होता है। आप विमेंस डे पर कोई पार्टी ऑर्गेनाइज करें, तो पर्पल और पिंक कलर के कॉम्बिनेशन से बैलून डेकोरेशन कर सकते हैं। बैकड्रॉप पर हैप्पी विमेंस डे लिखवाएं, फूलों और रिबन से खूबसूरत सी सजावट करके महिलाओं को और स्पेशल फील करवाएं।

और पढ़ें- Women’s Day 2025: कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत, जानिए क्यों है ये दिन खास? इस साल की थीम, महत्व और इतिहास

25
फ्लावर थीम डेकोरेशन

फूलों की सजावट हमेशा ही बहुत खूबसूरत और एलिगेंट लगती है। आप गेंदा, गुलाब या ऑर्किड से वॉल डेकोर बना सकते हैं। टेबल पर फ्लावर वास रखें, एंट्रेंस पर फ्लावर गारलैंड लगाएं और विमेंस डे पर एक शानदार डेकोरेशन करें।

35
विमेंस डे पर सेल्फी प्वाइंट बनाएं

महिलाओं को फोटोज क्लिक करने का बहुत शौक रहता है। ऐसे में विमेंस डे पर आप एक सेल्फी कॉर्नर जरूर बनाएं। बैक ड्रॉप पर विमेंस डे या She is Beautiful या She is Strong जैसे कोट्स लिखें। गुब्बारे और एलईडी लाइट से डेकोरेट करें, ताकि फोटो और अच्छी आए। आप क्राउन, चश्मा या कोट कार्ड जैसे प्रॉप्स भी फोटो क्लिक करने के लिए रख सकते हैं।

45
DIY पेपर क्राफ्ट डेकोरेशन

अगर आप डेकोरेशन में ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते, तो कम बजट में DIY आइडिया अपना सकते हैं। पेपर बटरफ्लाई वॉल क्रिएट करें। पेपर फ्लावर गारलैंड तैयार करें, कार्ड पेपर से विमेन पावर कट आउट बनाए। कार्डबोर्ड पर छोटे-छोटे कोट्स लिखकर महिलाओं को मोटिवेट करें। 

55
बैलून रिंग डेकोरेशन

आजकल इस तरह का डेकोरेशन काफी ट्रेंड में है। ये छोटी सी जगह में बन भी जाता है और बहुत ही खूबसूरत लगता है। आप एक रिंग में लाइट और डार्क पिंक बैलून अटैच करके सामने की तरफ कुछ फ्लावर्स की डिटेलिंग करें और बीच में एक वूमेन का कट आउट स्टिक करें। ये डेकोरेशन बहुत ही क्लासी और रॉयल लगेगा।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories